फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bijnor News ›   Bike collides with tractor-trolley; one youth killed, two critically injured.

Bijnor News: ट्रैक्टर-ट्राली से टकराई बाइक, एक युवक की मौत, दो गंभीर घायल

Thu, 15 Oct 2026 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 15 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Bike collides with tractor-trolley; one youth killed, two critically injured.
नहटौर के फुलसंदा आश्रम के पास विधुत पोल से टकराने के बाद टैंकर के केबिन पर रखा ट्रांसफार्मर स्र
नगीना। नगीना-अकबराबाद मार्ग पर गांव अलीपुरा जट के पास बुधवार रात करीब सात बजे सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली से बाइक टकरा गई। हादसे में बाइक सवार करीब 18 वर्षीय रिहान की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 17 वर्षीय कलीम और 18 वर्षीय आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को उपचार के लिए बिजनौर रेफर किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर अपने गांव अलीपुरा जट से दूसरे गांव बिजाहेड़ी की ओर जा रहे थे। अंधेरा होने के कारण बाइक सवार सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली को देख नहीं पाए और उनकी बाइक उससे टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रिहान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कलीम और आरिफ गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए भिजवाया। पुलिस क्षेत्राधिकारी राजेश सोलंकी ने बताया कि हादसे में एक युवक की मौत हुई है और दो घायल हुए हैं। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed