{"_id":"5a01b6de4f1c1b79548bbb64","slug":"121510061790-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्व छात्रनेता की दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो आग के हवाले की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व छात्रनेता की दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियो आग के हवाले की
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Wed, 08 Nov 2017 01:25 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त स्कार्पियो। इसी गाड़ी को किसी ने आग लगा दी।
- फोटो : Amar Ujala
शाहपुर के बिछिया के पास पूर्व छात्रनेता केसी तिवारी की दुर्घटनाग्रस्त स्कार्पियों को किसी ने आग के हवाले कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
रविवार की रात पूर्व छात्रनेता केसी तिवारी स्कार्पियो से घर लौट रहे थे। अज्ञात वाहन की ठोकर के बाद स्कार्पियो पुलिया के नीचे चली गई थी। हादसे में घायल केसी तिवारी इलाज कराने सत्यम नर्सिंग होम पहुंचे। डॉक्टर के आने में देरी से नाराज लोगों ने नर्सिंग होम में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। हादसे के बाद से ही स्कार्पियो पुलिया के नीचे पड़ी थी, जिसमें सोमवार की देर रात किसी ने आग लगा दी। मामले में पुलिस ने एक रिक्शा चालक से पूछताछ भी की है। शाहपुर के थानेदार घनश्याम तिवारी ने बताया कि जांच कराई जा रही है।