{"_id":"5c9fc1d5bdec22144f417cb3","slug":"11553973717-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्रनेता के घर पर हंगामा, जान से मारने की दी धमकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छात्रनेता के घर पर हंगामा, जान से मारने की दी धमकी
विज्ञापन
छात्रनेता के घर पर हंगामा, जान से मारने की धमकी दी
पुराने मुकदमों में सुलह के लिए दबाव बनाने का आरोप, रंगदारी भी मांगी
पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया
अमर उजाला ब्यूरो
खोराबार। वसुंधरा इन्क्लेव में छात्रनेता अभय सिंह के घर पर शनिवार को बाइक सवार बदमाशों ने जमकर उत्पात मचाया। आरोप है कि पुराने मुकदमों में सुलह का दबाव बनाते हुए आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी। जमीन के कागजात और पांच लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी गई। घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। उधर, बवाल की सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने मामला आपसी विवाद का बताया है।
मूलरूप से खजनी के उनौला निवासी अभय सिंह वसुंधरा इन्क्लेव में रहते हैं और एमजीपीजी कॉलेज में छात्र राजनीति करते हैं। अभय बेलीपार के बरवल माफी गांव में एक हत्या में वादी है। इसके अलावा खोराबार थाने में भी उन्होंने मारपीट का केस दर्ज कराया था। उनकी मौसी सुनीता ने भी कुछ लोगों पर केस किया है जिसकी पैरवी अभय ही करते हैं। आरोप है कि इन्हीं मुकदमों में सुलह का दबाव बनाने के लिए सूर्य प्रकाश नामक युवक ने दो साथियों के साथ उनके घर आकर उत्पात मचाया और धमकी दी।