{"_id":"5c082b09bdec2241742bd9f8","slug":"11544039177-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक और पिकप लूटा, महिला के 35 हजार भी ले गए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक और पिकप लूटा, महिला के 35 हजार भी ले गए
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Thu, 06 Dec 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
demo
गोरखपुर। जिले में मंगलवार की शाम से लेकर बुधवार की दोपहर तक तीन स्थानों पर लूट से सनसनी मच गई। खोराबार के झड़वा गांव के सामने फोरलेन पर चालकों को बंधक बनाकर बदमाश दवा से भरा ट्रक लूट ले गए तो देर रात 2:30 बजे गगहा इलाके में बाइक सवार बदमाश असलहे के बल पर नकदी और मुर्गी दाने से भरा पिकप लेकर फरार हो गए। इसी क्रम में बुधवार की दोपहर सरदारनगर में बैंक से 35 हजार रुपये निकालकर घर जा रही महिला का बैग लेकर बाइक सवार बदमाश भाग निकले। पुलिस का दावा है कि लूटपाट करने वाले बदमाश जल्द गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
चालकों को बंधक बना लिया था बदमाशों ने
खोराबार। दवा लादकर सिलीगुड़ी से जयपुर जा रहे ट्रक चालकों क ो बंधक बनाकर बदमाशों ने दवा लदा ट्रक लूट लिया। चालकों के मुताबिक मंगलवार की शाम सात बजे झड़वा गांव के सामने फोरलेन पर एक ट्रक ने उन्हें ओवरटेक कर रोक दिया। उसमें सवार चार बदमाशों ने आतंकित कर उनके हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद वे ट्रक लेकर फरार हो गए। बदमाशों की पिटाई से एक चालक की आंख में गंभीर चोट आई है। ट्रक में दवा के अलावा 40 हजार रुपये, तीन मोबाइल व जरूरी कागजात थे। किसी तरह दांत से रस्सी काटकर चालक ने बाघागाड़ा के पास एक राहगीर के मोबाइल फोनसे पुलिस को सूचना दी। जयपुर के कोहनपुरा गांव निवासी उमेश अपने बड़े भाई रामनेवास का ट्रक चलाते हैं। गांव के ही मुकेश भी उनके साथ रहते हैं। पुलिस का कहना है बदमाश हाटा टोल प्लाजा से ही पीछे लगे थे।
विज्ञापन
असलहे से डरा दिया था पिकप चालक को
गगहा। मंगल बाजार के पास बाइक सवार तीन बदमाश मुर्गी दाना लदा पिकप लूटकर कराहकोल पुल पार कर देवरिया की ओर भाग गए। गोला थाना क्षेत्र के बाथ बुजुर्ग, लक्ष्मीपुर निवासी गाड़ी मालिक सूर्य प्रकाश सिंह के मुताबिक मंगलवार की रात 10 नंबर बोरिंग से पिकप में 60 बोरा मुर्गी दाना लादा गया था। बाथ बुजुर्ग निवासी चालक सुधीर कुमार सिंह धनघटा के रजनौली निवासी खलासी अंगद के साथ आजमगढ़ के लाटघाट जा रहा था। मंगल बाजार के पास गाड़ी खड़ी कर चालक पेशाब करने चला गया। इसी दौरान बाइक सवार तीन बदमाश वहां आए और उसे असलहा सटा दिया। इसके बाद खलासी को बाहर कर वे गाड़ी लेकर कराहकोल पुल पार कर देवरिया की तरफ फरार हो गए। दो अन्य बदमाश बाइक से भाग गए। गाड़ी में गुर्गी दाना के अलावा दो हजार रुपये भी थे।
विज्ञापन