फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   गोरखनाथ में पुलिस पर हमला, जान बचाकर भागे पुलिसवाले

गोरखनाथ में पुलिस पर हमला, जान बचाकर भागे पुलिसवाले

Tue, 30 Oct 2018 01:41 AM IST
Updated Tue, 30 Oct 2018 01:41 AM IST
विज्ञापन
गोरखनाथ में पुलिस पर हमला, जान बचाकर भागे पुलिसवाले
गोरखनाथ में पुलिस पर हमला, पथराव
विज्ञापन

चार नामजद सहित 25 अज्ञात पर पुलिस ने दर्ज किया केस
मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार, अन्य की तलाश में दबिश
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। रविवार की रात में विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया। हाथापाई करने के साथ ही पुलिस और होमगार्ड जवान को दौड़ा लिया। उनके ऊपर पथराव भी किया गया। थाने से जब तक और पुलिसकर्मी पहुंचे, तब तक आरोपी फरार हो गए। इस मामले में सिपाही की तहरीर पर गोरखनाथ थाने में चार नामजद सहित 25 अज्ञात पर केस दर्ज कर पुलिस ने मुख्य आरोपी गुड्डू को गिरफ्तार कर लिया है।
गोरखनाथ थाने के सिपाही पिंटू विश्वकर्मा ने तहरीर दी। बताया कि वह होमगार्ड सिकंदर यादव के साथ रामनगर चौराहा स्थित अपने प्वाइंट पर मौजूद थे। उसी दौरान डायल 100 पर रिया सिंह की कॉल आई। उन्होंने शहनाई मैरेज हाउस, रसूलपुर के पास शादी में पटाखा जलाने में दुर्घटना होने की सूचना दी। पिंटू और सिकंदर वहां पहुंचे तो कुछ पुरुष और महिलाएं आपस में विवाद करते मिले। नाम पूछने पर एक ने अपना नाम गुड्डू निवासी अलीनगर, दुर्गावाड़ी, थाना कोतवाली तथा अन्य ने रसीद खान, सोनू खान और अफजल बताया। उनके साथ 20-25 अन्य लोग भी थे। विवाद करने से रोकने पर ये लोग उनसे ही हाथापाई करने लगे। गाली देते हुए उन्हें मारने के लिए दौड़ा लिया। अन्य लोगों ने उनके ऊपर पथराव भी शुरू कर दिया। उन्होंने इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन

पिंटू की तहरीर पर गुड्डू, रसीद खान, सोनू खान और अफजल सहित 25 अज्ञात लोगों पर बलवा, सरकारी कार्य में बाधा, धमकी सहित अन्य गंभीर धाराओं में केस दर्ज किया गया है। सीओ गोरखनाथ प्रवीण सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश चल रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed