{"_id":"5b7c66b142c792462f5e9c73","slug":"11534879409-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फल विक्रेता को चाकू घोंपा, गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फल विक्रेता को चाकू घोंपा, गंभीर
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Wed, 22 Aug 2018 01:19 AM IST
विज्ञापन
murder
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। शाहपुर के फातिमा बाईपास के पास जुआ खेलने के दौरान हुए विवाद में फल विक्रेता धर्मेंद्र सोनकर (30) को मनबढ़ों ने चाकू मार दिया। गंभीर हाल में उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। फल विक्रेता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने खजांची निवासी अशोक निषाद और तीन अज्ञात के खिलाफ हत्या की कोशिश की धारा में केस दर्ज किया है।
घटना सोमवार की देर रात की है। शाहपुर क्षेत्र में खजांची चौराहे के पास रहने वाले सोहन सोनकर के पुत्र धर्मेंद्र राप्तीनगर चौराहे पर फल की दुकान लगाता है। सोमवार की रात वह चार युवकों के साथ जुआ खेल रहा था। उसे ज्यादा रकम जीत ली थी। जब वह रकम लेकर घर जाने लगा तो चारों युवकों ने उसे रोक दिया। वे उधार पर जुआ खेलना चाहते थे। इसी बात पर विवाद हो गया और युवकों ने धर्मेंद्र की पिटाई कर दी। इसी बीच एक युवक ने उसके सीने में चाकू घोंप दिया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है। उसकी हालत नाजुक है।