फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   नाबालिग बहनों से छेड़खानी, आरोपी की पिटाई

नाबालिग बहनों से छेड़खानी, आरोपी की पिटाई

Fri, 19 Jan 2018 07:33 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Fri, 19 Jan 2018 07:33 PM IST
विज्ञापन
नाबालिग बहनों से छेड़खानी, आरोपी की पिटाई
छेड़छाड़ - फोटो : demo pic
चौरीचौरा में करमहा रेलवे क्रॉसिंग के पास शुक्रवार को लकड़ी बीनने गई नाबालिग चचेरी बहनों के साथ युवक ने छेड़खानी कर दी। आरोपी के चंगुल से छूटकर एक नाबालिग सड़क पर पहुंचकर शोर मचाने लगी। इस पर पहुंची पब्लिक ने आरोपी को पकड़कर पीटना शुरू कर दिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। चचेरी बहनों की उम्र 10 और 11 वर्ष बताई गई है। थाने में रेप की कोशिश का आरोप लगाकर तहरीर दी गई है।
विज्ञापन


इलाके के एक गांव की रहने वाली चचेरी बहनें रेलवे लाइन के किराने लकड़ी बीनने गई थीं। धीरे-धीरे वे करमहा रेलवे क्रॉसिंग तरफ चली गईं। आरोप है कि बरही गांव का एक युवक दोनों नाबालिगों के साथ छेड़खानी करने लगा। विरोध करने पर वह जबरदस्ती पर उतारू हो गया। एक बच्ची सड़क पर पहुंची और कुछ राहगीरों को घटना की जानकारी दी। सड़क पर भीड़ जुट गई। लोगों ने दौड़कर आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई शुरू कर दी। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और छानबीन में जुट गई

विज्ञापन

 

चचेरी बहनों के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर थाने आई। एसओ चौरीचौरी का कहना है कि बच्चियों के साथ छेड़खानी हुई है। जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज करके आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed