{"_id":"599990aa4f1c1bb5638b4633","slug":"11503236266-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तुरा नाले में डूबने से युवक की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
तुरा नाले में डूबने से युवक की मौत
Updated Sun, 20 Aug 2017 07:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पिपराइच।
जंगल अहमद अली तूरा बाजार में नदी में डूबने से मजदूर कृष्ण कुमार (32) की मौत हो गई। मौत की खबर पाते ही ग्रामीण एकत्र हो गए और शव रखकर कच्ची शराब की भट्ठी बंद कराने की मांग लेकर गोरखपुर-पिपराइच मार्ग जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि तुरा नाले के पास कच्ची शराब का कारोबार होता है। वहीं शराब पीने के बाद कृष्ण कुमार नाले में डूब गया। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर रास्ता खाली कराया। इससे करीब तीन घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा।
जंगल अहमद निवासी कृष्ण कुमार ठेला लगाता था। रविवार सुबह सात बजे के करीब वह घर से निकला था और फिर 10 बजे के करीब मछुआरों ने उसकी लाश देखी। शव मिलने के बाद ग्रामीणों ने तुरा पेट्रोल पंप के सामने रास्ता जाम कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि वहां कच्ची शराब बनती है और कृष्ण कुमार शराबी का आदी था। रोजाना ही वह वहां शराब पीने जाता था और इसी वजह से उसका पैर फिसल गया होगा और वह नाले में डूब गया। जाम बढ़ता देख एसपी नार्थ गणेश साहा, सीओ चौरीचौरा रचना मिश्रा, पिपराइच पुलिस के साथ पहुंच गए। इस दौरान पुलिस ने कुछ जगहों पर छापेमारी कर कच्ची शराब के खिलाफ कार्रवाई की, जिसके बाद ग्रामीणों रास्ता खाली किया।