फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   स्कूल में गार्ड की सिर कूंचकर हत्या

स्कूल में गार्ड की सिर कूंचकर हत्या

Mon, 03 Jul 2017 09:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 03 Jul 2017 09:00 PM IST
विज्ञापन
स्कूल में गार्ड की सिर कूंचकर हत्या
खजनी थानाक्षेत्र के डोहरिया, बड़गार में एक प्राइवेट स्कूल के गार्ड की सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। सोमवार की सुबह स्कूल खुलने पर गार्ड की लाश बिस्तर में पड़ी मिली। प्रिंसिपल के रूम और आफिस का ताला टूटा था। फाइलें और सामान बिखरे पड़े थे। कंप्यूटर व लैपटॉप भी गायब मिले। वारदात की वजह अभी सामने नहीं आ सकी है। पुलिस लूट और रंजिश में हत्या की आशंका मानकर पड़ताल में जुटी है।
विज्ञापन


खजनी के सरया तिवारी निवासी अरुण कुमार त्रिपाठी ने डोहरिया बड़गांव में प्राइवेट स्कूल खोला है। स्कूल में डोहरिया बासदेव के राजकुमार तिवारी (65) चौकीदार थे। रविवार की रात भोजन करने के बाद राजकुमार स्कूल में ही तख्त पर सो गए। सोमवार की सुबह स्कूल पहुंचे प्रबंधक ने गार्ड को आवाज दी। कोई हरकत न होने पर प्रबंधक स्कूल में दाखिल हुए तो तख्त के नीचे बिस्तर पर गार्ड की खून से सनी लाश पड़ी थी। वारदात की सूचना पर एसपी साउथ ज्ञान प्रसाद पुलिस बल के साथ पहुुंच गए। पड़ताल में हत्या की वजह सामने नहीं आ सकी। मैनेजर ने पुलिस को बताया कि लैपटॉप, कंप्यूटर सहित कई सामान स्कूल से गायब हैं।
विज्ञापन

 

गार्ड की नहीं थी किसी से दुश्मनी

गोरखपुर। गार्ड की हत्या की सूचना पाकर आसपास के गांवों के सैकड़ों लोग स्कूल पहुंच गए। पुलिस को लोगों ने बताया कि राजकुमार तिवारी की किसी से दुश्मनी नहीं थी। उनकी पत्नी इंद्रावती तिवारी दिव्यांग हैं और दो बेटे अश्वनी और विनोद विदेश में रहकर कमाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



स्कूल में चोरी और रंजिश दोनों बिंदुओं पर पड़ताल की जा रही है। डॉग स्क्वाड से कुछ सुराग मिले हैं, जिसके आधार पर आगे छानबीन की जा रही है।
- ज्ञान प्रकाश चतुर्वेदी, एसपी साउथ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed