{"_id":"5c9bccc7bdec2214235545c4","slug":"111553714375-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बड़हलगंज में तीन इनामी बदमाश गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बड़हलगंज में तीन इनामी बदमाश गिरफ्तार
Thu, 28 Mar 2019 12:49 AM IST
ajay Kumar
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: ajay Kumar
Updated Thu, 28 Mar 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
Arrest
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। बड़हलगंज पुलिस ने इनामी तीन बदमाशों को अलग-अलग जगहों से गिरफ्तार किया है। 15-15 हजार रुपये के इनामी तीनों बदमाश गैंगेस्टर के आरोपी भी हैं। पुलिस लंबे समय से इनकी तलाश में थी।
बड़हलगंज इंस्पेक्टर चंद्रभान सिंह ने बताया कि बुधवार को मुखबिर के जरिये अंबेडकर तिराहे के पास दो बदमाशों के होने की सूचना मिली। दोनों को पकड़ने के बाद पूछताछ में बदमाशों ने अपनी पहचान बड़हलगंज निवासी संजय कुमार और लखनापार निवासी नितिन तिवारी बताई। पुलिस ने दोनों से पूछताछ की तो पता चला कि दोनों ही गोलबंद बदमाश हैं और गैंगेस्टर में निरुद्ध थे। इसी बीच पुलिस को पंद्रह हजार के एक और बदमाश के आने की सूचना मिली। पुलिस ने झुमला बाजार के पास से उसे पकड़ लिया। उसकी पहचान विसुरी निवासी मयंक दुबे के रूप में हुई। तीनों को गिरफ्तार कर पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से तीनों को जेल भेजा गया।