{"_id":"5bf5b9a2bdec22697879d180","slug":"111542830498-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बापूधाम एक्सप्रेस से टकराई नीलगाय, तीन घंटे रुकी रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बापूधाम एक्सप्रेस से टकराई नीलगाय, तीन घंटे रुकी रही
Wed, 19 Dec 2018 12:21 AM IST
ajay Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Published by: ajay Kumar
Updated Wed, 19 Dec 2018 12:21 AM IST
विज्ञापन
डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कप्तानगंज (कुशीनगर)। घुघली-कप्तानगंज रेलखंड पर भिउरा हसनगंज और खपरधिक्का गांव के बीच मंगलवार की भोर में नील गाय टकराने से बापूधाम एक्सप्रेस के इंजन में खराबी आ गई। काफी प्रयास के बाद भी खराबी दूर नहीं हो पाई तो तीन घंटे बाद कप्तानगंज जंक्शन पर खड़ी मालगाड़ी का इंजन मंगाकर ट्रेन को मडुवाडीह के लिए रवाना किया गया। इस दौरान ट्रेन में सवार यात्री परेशान रहे।
मुजफ्फरपुर से मडुवाडीह जाने वाली बापूधाम एक्सप्रेस मंगलवार भोर में 5:40 बजे भिउरा हसनगंज और खपरधिक्का गांव के बीच गुजर रही थी। उसी समय ट्रेन के इंजन से एक नील गाय टकरा गई। इससे इंजन का ब्रेक पाइप और फीड पाइप डैमेज हो गए और ट्रेन एकाएक रुक गई। इससे यात्रियों में अफरातफरी मच गई। ट्रेन के खड़ी होने पर आसपास के कई गांवों के लोग इकट्ठा हो गए। डेढ़ घंटे तक रेलकर्मी इंजन को ठीक करने के प्रयास करते रहे, उसके बाद कप्तानगंज स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी का इंजन मंगाकर ट्रेन को रवाना किया गया।
स्टेशन अधीक्षक शंभु कुमार ने बताया कि बापूधाम एक्सप्रेस के चालक महेश कुमार ने इंजन से नील गाय के टकराने की सूचना सुबह 5:40 बजे दी थी। उस समय कप्तानगंज स्टेशन पर खड़ी मालगाड़ी का इंजन भेजकर बापूधाम एक्सप्रेस ट्रेन को लाया गया और 8:50 बजे ट्रेन को कप्तानगंज से रवाना किया गया। गोरखपुर से मुख्य लोको निरीक्षक रमेश चंद्र, इंजीनियर बीके पांडेय, सहायक मिथिलेश यादव इंजन ठीक करने के लिए कप्तानगंज पहुंच गए हैं।