{"_id":"5ab900174f1c1b53408b5058","slug":"111522073623-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकल के बदले केंद्र के अध्यक्ष ने मांगे 1.5 लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नकल के बदले केंद्र के अध्यक्ष ने मांगे 1.5 लाख रुपये
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
Updated Mon, 26 Mar 2018 07:59 PM IST
विज्ञापन
गोरखपुर यूनिवर्सिटी।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांच दिन पहले कुशीनगर के एक कॉलेज में नकल का ऑडियो वायरल होने के मामले की अभी जांच चल ही रही है कि मंगलवार को देवरिया के एक कॉलेज प्रबंधक ने केंद्र के अध्यक्ष पर नकल के बदले 1.5 लाख रुपये घूस मांगने का आरोप लगाया है। सबूत के तौर पर एक ऑडियो क्लिप यूनिवर्सिटी प्रशासन को मुहैया कराई गई है।
देवरिया के स्वामी विवेकानंद महाविद्यालय कोटवा मिश्र के प्रबंधक आरपी गुप्ता की ओर से कुलपति को दी गई ऑडियो क्लिप में केंद्र के अध्यक्ष की तरफ से कॉलेज प्रबंधक से रकम मांगने से संबंधित बातचीत है। इसमें रकम बिचौलिए के माध्यम से देने की बात कही जा रही है। कुलपति ने केंद्र के अध्यक्ष को हटाने के साथ दो सदस्यीय जांच समिति गठित कर दी है।
प्रायोगिक परीक्षा और मूल्यांकन को भी नहीं बख्शा
प्रबंधक ने आरोप लगाया है कि केंद्र के अध्यक्ष ने भगवान महावीर पीजी कॉलेज पावानगर कुशीनगर के शिक्षक डॉ. प्रणव कुमार चतुर्वेदी को बिचौलिया बनाया है। बाकायदा प्रति छात्र 500 रुपये की मांग की गई है। इसमें 25 नंबर तक विद्यार्थियों को मदद कराने का आश्वासन दिया गया है। वहीं, यह कहा गया है कि वह रसायनशास्त्र के शिक्षक हैं और हर प्रायोगिक परीक्षा के नाम पर 25 हजार रुपये आसानी से मिलने की बात कबूल कर रहे हैं।
विज्ञापन
यूनिवर्सिटी के नाम पर भी वसूली
ऑडियों में यूनिवर्सिटी के नाम पर भी बिचौलिए 50 हजार रुपये की मांग कर रहे हैं। यह आश्वासन दे रहे हैं कि यूनिवर्सिटी का हिस्सा बाद में दे सकते हैं। यह साबित करता है कि यूनिवर्सिटी की साख को धूमिल करने के लिए शिक्षा माफिया कैसे-कैसे हथकंडे अपनाते हैं।
ऐसी एक और क्लिप की हो रही जांच
कुशीनगर के वैष्णवी नगर झरही स्थित विद्यावती देवी महाविद्यालय के प्रबंधक से नकल के एवज में घूस मांगने से संबंधित ऑडियो क्लिप की जांच हो रही है।
केंद्र के अध्यक्ष की ओर से नकल के एवज में रकम मांगने संबंधी ऑडियो क्लिप मिली है। मामला गंभीर है। केंद्र के अध्यक्ष को हटाने के साथ ही जांच के लिए बुद्ध पीजी कॉलेज, कुशीनगर के प्राचार्य डॉ. अमृतांशु के नेतृत्व में दो सदस्यीय कमेटी गठित कर दी है। आरोप सही पाए जाने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी।
- प्रो. वीके सिंह कुलपति, गोरखपुर यूनिवर्सिटी