{"_id":"59b056104f1c1bf67f8b46fc","slug":"111504728592-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डॉ. कफील के ड्राइवर को पुलिस ने उठाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डॉ. कफील के ड्राइवर को पुलिस ने उठाया
Updated Thu, 07 Sep 2017 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोरखपुर।
बीआरडी मेडिकल कॉलेज कांड के आरोपी डॉ. कफील खान के ड्राइवर शहनवाज को राजघाट पुलिस ने बुधवार को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पुलिस का कहना है कि शहनवाज ने जमीन विवाद को लेकर एक शख्स से रकम की मांग की थी, इसी सिलसिले में पूछताछ की जा रही है। वहीं सूत्रों का कहना है कि ड्राइवर शहनवाज ज्यादातर डॉक्टर के ही साथ रहता था, ऐसे में पुलिस उससे डॉक्टर के संपर्क, आने जाने के समय और उनकी अन्य कामों के बारे में पूरी जानकारी हासिल करना चाहती है।
बुधवार को दिन में ड्राइवर शहनवाज डॉक्टर की पत्नी को लेकर जेल में मुलाकात कराने गया था। वहां से वापस लौटने के बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लिया। वह देर शाम तक पुलिस कस्टडी में ही था। सूत्रों की माने तो पत्नी से मुलाकात के दौरान हुई डॉक्टर कफील की वार्ता के बारे में भी पुलिस उससे जानना चाहती है। वहीं, राजघाट पुलिस के मुताबिक उसने जमीन विवाद को लेकर एक शख्स से रकम की मांग की थी। उसी मामले में शिकायत मिलने पर पूछताछ के लिए लाया गया है। बता दें, पुलिस इससेपहले डॉक्टर के भाई को भी हिरासत में लेकर पूछताछ कर चुकी है।