फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   हिस्ट्रीशीटर पवन सिंह भाई सहित जेल भेजा गया

हिस्ट्रीशीटर पवन सिंह भाई सहित जेल भेजा गया

Tue, 05 Sep 2017 08:11 PM IST
Updated Tue, 05 Sep 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर पवन सिंह भाई सहित जेल भेजा गया

विज्ञापन
गोरखपुर।
अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर पवन सिंह को भाई अमित सिंह सहित पुलिस ने मंगलवार को जेल भेज दिया। पुलिस ने उनकी तीन कारों को भी केस प्रॉपर्टी बनाते हुए जब्त कर लिया है। वहीं आवास पर छापेमारी के दौरान उठाए गए सिक्योरिटी गार्डों को पूछताछ के बाद पुलिस ने छोड़ दिया। पुलिस ने पवन की जमीन और अपराधों की फाइल भी खोल दी है। शिकायतों के आधार पर उनकी जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
सीओ प्रवीण सिंह ने गोरखनाथ थाने में प्रेस कांफ्रेंस कर बताया कि सच्चिदानंद सिंह ने गोरखनाथ थाने में पीएस सिटी बनाकर प्लॉट देेने के नाम पर 1 करोड़ 41 लाख 17 हजार रुपये हड़पने का केस दर्ज कराया था। सच्चिदानंद ने 35 और लोगों के साथ भी ठगी किए जाने की शिकायत की थी। पुलिस ने सोमवार को पवन सिंह के घर पर छापेमारी कर उसे भाई अमित सिंह के साथ गिरफ्तार कर लिया था। इसी दौरान आवास से दो अवैध रायफल, एक बंदूक, एक तमंचा, 9 कारतूस, दो फॉर्च्यूनर, एक होंडा सिटी कार बरामद की गई थी। सीओ ने बताया कि पवन के खिलाफ आर्म्स एक्ट, बिना अनुमति वायरलेस का इस्तेमाल करने की धाराओं में केस दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है।
विज्ञापन

.........
पवन पर होगी गैंगेस्टर की कार्रवाई
हिस्ट्रीशीटर पवन पर गैंगेस्टर की कार्रवाई भी की जाएगी। एसएसपी सत्यार्थ अनिरुद्ध पंकज ने बताया कि अब तक की जांच में कई आपत्तिजनक काम उजागर हुए है। सभी बिंदुओं की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

......
थाने की पंचायत में पवन ने दी थी धमकी
सच्चिदानंद सिंह ने 22 अगस्त को केस दर्ज कराया था। इसके बाद ही थाने में दोनों पक्ष बुलाए गए थे और पंचायत भी हुई थी। सच्चिदानंद के मुताबिक तब पुलिस पवन के पक्ष में खड़ी थी और उसने थाने में ही धमकी देते हुए रकम लौटाने से साफ मना कर दिया था। इसके बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की तो सच्चिदानंद ने मुख्यमंत्री के जनता दरबार में गुहार लगाई और मामला एसएसपी के संज्ञान में आने के बाद पवन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।
......
सिक्योरिटी गार्ड के साथ थाने पहुंचा पवन
पवन की पुलिस में पकड़ का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रेस कांफ्रेंस से पहले पवन के पीछे-पीछे उसके सिक्योरिटी गार्ड भी पहुंच गए थे, मगर सीओ को आता देख सभी थाने से फरार हो गए।

.........
सोशल मीडिया पर पवन ने उठाया सवाल
पवन सिंह पुलिस गिरफ्त में थे लेकिन उसका फेसबुक एकाउंट लगातार चल रहा था। फेसबुक पर उसने पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठाया है। उसने कहा है कि जब केस दर्ज था तो पुलिस को जांच करनी चाहिए थी। एक पक्षीय कार्रवाई पुलिस दबाव में कर रही है। पवन ने इसे एक जाति विशेष को प्रताड़ित करने की कार्रवाई भी बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed