{"_id":"5970ba634f1c1b2c778b46df","slug":"111500559971-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर यूनिवर्सिटी की छात्रा से छेड़छाड़, मारपीट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोरखपुर यूनिवर्सिटी की छात्रा से छेड़छाड़, मारपीट
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Thu, 20 Jul 2017 08:36 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर यूनिवर्सिटी की छात्रा से छेड़छाड़ करना एक छात्र को महंगा पड़ गया। छात्रा की शिकायत पर पहुंचे दूसरे छात्र गुट से जुड़े विद्यार्थियों ने एडी बिल्डिंग के पास गुरुवार को आरोपी छात्र को जमकर पीटा और फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपी छात्र और छात्रा को थाने ले गई। वहां काफी देर तक चली पंचायत के बाद दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया। उधर, आरोपी छात्र के समर्थन में थोड़ी देर बाद पहुंचे छात्रों के दूसरे गुट ने काफी देर तक हमलावर छात्रों की तलाश की मगर उनका कुछ पता नहीं चला।
गोरखपुर यूनिवर्सिटी की स्नातक की एक छात्रा को स्नातक का ही एक छात्र कई दिनों से परेशान कर रहा था। छात्रा के मना करने के बाद भी उसने अपनी हरकतें नहीं छोड़ीं। छात्रा ने इस बारे में अपनी सहेलियों को बताया। उन्हीं में से किसी ने यह बात छात्र संगठन तक पहुंचा दी। गुरुवार को एक छात्रनेता के कहने पर छात्रा ने फोन कर परेशान करने वाले छात्र को एडी बिल्डिंग के पास बुलाया। छात्र के वहां पहुंचते ही छात्रनेता और समर्थकों ने उसपर हमला कर दिया। उसकी पिटाई करने के बाद छात्र फरार हो गए। इस दौरान किसी ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस छात्रा और छात्र दोनों को थाने ले गई। वहां काफी देर तक चली पंचायत के बाद दोनों में समझौता हो गया। थोड़ी देर बाद घायल छात्र के समर्थन में पहुंचे छात्रनेताओं ने दूसरे पक्ष की तलाश की, मगर उनका पता नहीं चला। इस मामले को लेकर दो घंटे तक यूनिवर्सिटी कैंपस से लेकर एडी बिल्डिंग तक अफरातफरी का माहौल रहा।