{"_id":"5c2facafbdec2256d34bd3ee","slug":"101546628271-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांसगांव में ग्रामीणों के हत्थे चढ़े बदमाशों को जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बांसगांव में ग्रामीणों के हत्थे चढ़े बदमाशों को जेल
Sat, 05 Jan 2019 12:27 AM IST
ajay Kumar
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Gorakhpur, Uttar Pradesh, India
Published by: ajay Kumar
Updated Sat, 05 Jan 2019 12:27 AM IST
विज्ञापन
बांसगांव में पकड़े गए बदमाश।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर। बांसगांव में ग्रामीणों के हत्थे चढ़े दोनों बदमाशों को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। पुलिस ने बांसगांव, गगहा ग्राहक सेवा केंद्र से लूट के अलावा जिले में हुई अन्य छह अन्य घटनाओं के पर्दाफाश का दावा किया। बताया गया कि तिवारीपुर में आठ लाख 87 हजार रुपये, बुजुर्ग महिला से चेन लूट, मोबाइल लूट और बहराइच रोड से बाइक लूट इन्हीं दोनों ने की थी। हालांकि बदमाशों के पास से महज 59 हजार रुपये की बरामदगी ही हुई है।
घटना में इस्तेमाल बाइक और दो पिस्टल भी बरामद की गई है। बदमाशों ने गगहा में 37 हजार और बांसगांव इलाके में 22 हजार 616 रुपये ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों से लूटे थे। बांसगांव केंद्र संचालक को गोली भी मार दी थी। ग्रामीणों ने भागते समय बदमाशों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
घटना में इस्तेमाल बाइक और दो पिस्टल भी बरामद की गई है। बदमाशों ने गगहा में 37 हजार और बांसगांव इलाके में 22 हजार 616 रुपये ग्राहक सेवा केंद्र संचालकों से लूटे थे। बांसगांव केंद्र संचालक को गोली भी मार दी थी। ग्रामीणों ने भागते समय बदमाशों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था।
विज्ञापन
बदमाशों ने इन घटनाओं में संलिप्तता कबूली
पुलिस का दावा है कि आरोपी गगहा के भलुवान निवासी विजय और सहारनपुर के हाशिमपुरा निवासी हरीश ने पूछताछ में कौड़ीराम रोड पर बुजुर्ग महिला से चेन लूट, 11 नवंबर को गोला में पंकज सिंह के साथ छह हजार और दो मोबाइल लूट, 30 नवंबर को तिवारीपुर में बिजली कर्मी से लूट, 7 दिसंबर को बाराबंकी-बहराइच रोड से बाइक लूट, 12 दिसंबर को जगदीशुपर में महिला से चेन लूट, 27 दिसंबर को जीतपुर ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से 82 हजार रुपये लूट की घटना भी कबूल की है।
विज्ञापन