{"_id":"5c1e8f51bdec2256ef10c9ab","slug":"101545506641-gorakhpur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिनदहाड़े बीए की छात्रा के अपहरण की कोशिश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिनदहाड़े बीए की छात्रा के अपहरण की कोशिश
Sun, 23 Dec 2018 12:54 AM IST
ajay Kumar
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
Published by: ajay Kumar
Updated Sun, 23 Dec 2018 12:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चौरीचौरा। चौरी गांव के पास स्थित कॉलेज से घर जा रही बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा का कार सवारों ने अपहरण की कोशिश की। कार में जबरन बैठाने की कोशिश पर छात्रा ने शोर मचाना शुरू कर दिया। पीछे से अन्य छात्राओं ने भी शोर मचाया तो आसपास के लोग भी एकत्र हो गए और एक युवक को पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। सूचना पर पहुंची ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
चौरीचौरा क्षेत्र के एक कॉलेज में बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा शनिवार की दोपहर 3 बजे के करीब घर जाने को निकली थी। रास्ते में ही कार सवारों ने उसे जबरन कार में बैठाने की कोशिश की। छात्रा के शोर मचाने पर लोगों की नजर पड़ गई और फिर भीड़ ने एक आरोपी को पकड़ लिया। पुलिस पीड़ित छात्रा के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ राघोपुर निवासी रितेश यादव के खिलाफ केस दर्ज कर लिया।
पुलिस के मुताबिक आरोपी युवक रितेश ने भोपा बाजार से कार किराए पर बुक किया था और कॉलेज के पास कार खड़ा कर छात्रा का इंतजार करने लगा। कार के नजदीक आने पर उसे बैठाने की कोशिश की। चौरीचोरा इंस्पेक्टर नीरज कुमार राय ने बताया कि छात्रा के पिता की तहरीर पर के दर्ज कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही। कार चालक और मालिक को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।