फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   भाजपा नेता से फोन पर मांगी पांच लाख रंगदारी

भाजपा नेता से फोन पर मांगी पांच लाख रंगदारी, पुलिस ने शुरू की जांच

Tue, 18 Dec 2018 01:02 AM IST
Priyesh Mishra क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Published by: Priyesh Mishra Updated Tue, 18 Dec 2018 01:02 AM IST
विज्ञापन
भाजपा नेता से फोन पर मांगी पांच लाख रंगदारी
भाजपा नेता से रंगदारी मांगी
कुई बाजार (गोरखपुर)। सिकरीगंज के शिवपुर निवासी भाजपा नेता और लोक गायक विंध्याचल आजाद से फोन पर पांच लाख रुपये रंगदारी मांगी गई है। उन्होंने रविवार की शाम एसएसपी से मुलाकात कर शिकायत दर्ज कराई। एसएसपी ने थानेदार को फोन कर भाजपा नेता को सुरक्षा देने को कहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सिकरीगंज के शिवपुर गांव निवासी विंध्याचल आजाद भाजपा सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक और विश्व हिंदू महासंघ के जिला महामंत्री हैं। वह लोकगायक भी हैं।
विज्ञापन


रविवार की शाम को वह किसी काम से शहर आए थे। इस बीच लगभग 5.15 बजे उनके मोबाइल फोन पर एक कॉल आई। कॉल करने वाले ने पहले तो उनसे पूछा कि तुम भिखारी बोल रहे हो? पर जब भाजपा नेता ने कहा कि आपने गलत नंबर मिला दिया है उसने खुद को पूर्वांचल का विवेक मिश्रा बताते हुए सोमवार तक पांच लाख रुपये देने को कहा। रुपये न मिलने पर उसने 24 घंटे के अंदर गोली मारने की भी धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed