फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   दो नहीं तीन बच्चों के साथ नदी में कूदी थी सीमा

दो नहीं तीन बच्चों के साथ नदी में कूदी थी सीमा

Thu, 13 Sep 2018 02:14 AM IST
अमर उजाला/गाोरख्ापुर
अमर उजाला/गाोरख्ापुर Updated Thu, 13 Sep 2018 02:14 AM IST
विज्ञापन
दो नहीं तीन बच्चों के साथ नदी में कूदी थी सीमा
सिकरीगंज (गोरखपुर) कुआनो नदी में तीन बच्चों के साथ छलांग लगाने वाली महिला की शिनाख्त हो गई। वह खजनी के सुरैनी ग्राम कटया निवासी धर्मपाल की पत्नी सीमा थी। पहचान करने के साथ ही घरवालों ने बताया कि सीमा की गोद में भी एक साल का बच्चा था, जिसका पता नहीं चल रहा। नदी में उसकी तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक पति से झगड़ा होने के बाद सीमा ने तीन बच्चों के साथ खुदकुशी कर ली। मंगलवार को सीमा और दो बच्चों के शव मिल गए, लेकिन एक बच्चा अभी लापता है। अखबार में खबर पढ़कर पहुंचे पति धर्मपाल ने बताया कि विक्की (7), अंश (5) और एक साल के बच्चे आर्यन को लेकर पत्नी सीमा घर से निकली थी। दरअसल दस सितंबर को विक्की सीढ़ी से गिर गया था।
विज्ञापन


इस पर पत्नी ने उसे डांटा था। मैंने ऐसा करने से मना किया तो मुझसे विवाद हो गया। थोड़ी देर बाद दवा कराने के बहाने वह बच्चों को लेकर घर से निकल गई। मैंने उसकी काफी तलाश की लेकिन कुछ पता नहीं चला। संतकबीरनगर के लुनियाना निवासी दयाराम की पुत्री सीमा की शादी 10 वर्ष पहले धर्मपाल के साथ हुई थी। घटना की जानकारी मिलने पर ससुराल वाले भी पहुंच गए थे। थाने पर ही चीख-पुकार मच गई थी। सभी पति-पत्नी की नादानी को कोस रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छोटे से विवाद में उजड़ गया पूरा परिवार

छोटे से विवाद में तीन बच्चों के साथ सीमा के जान दे देने से दो परिवारों में कोहराम मच गया। पति धर्मपाल को भी खुद पर पछतावा हो रहा है। घर वाले भी आंसू बहा रहे हैं। सुबह थाने पर जब धर्मपाल ने पत्नी और बच्चों का शव देखा तो वह दहाड़ें मारकर रोने लगा।

25 किलोमीटर दूर जाकर लगाई छलांग

सीमा ने घर से करीब 25 किलोमीटर दूर जाकर कुआनो नदी में छलांग लगाई थी। उसने घर से इतनी दूर जाकर आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसे लेकर सभी हैरान हैं। लोग इसकी चर्चा करते दिखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed