फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   चिट्ठी से डॉ. कुशवाहा ने पुलिस को बयान दर्ज कराया

बीआरडी कांड : चिट्ठी से डॉ. कुशवाहा ने दर्ज कराया बयान

Tue, 12 Dec 2017 07:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 12 Dec 2017 07:25 PM IST
विज्ञापन
चिट्ठी से डॉ. कुशवाहा ने पुलिस को बयान दर्ज कराया
बीआरडी मेडिकल कॉलेज। - फोटो : Amar Ujala
बीआरडी कांड की जांच के दायरे में फंसे पूर्व प्रिंसिपल डॉ. केपी कुशवाहा और पूर्व एसआईसी डॉ. एके श्रीवास्तव ने बयान दर्ज कराया है। दोनों से ही विवेचक सीओ कैंट ने दस्तावेज मांगे हैं, जिसके लिए इन लोगों ने समय देने की दलील दी। डॉ. कुशवाहा ने चिट्ठी के जरिए पुलिस को बयान दर्ज कराया है।
विज्ञापन


ऑक्सीजन की कमी के बीच बच्चों की मौत के मामले में पुलिस ने महानिदेशक चिकित्सा शिक्षा की तहरीर पर नामजद केस दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान ही पुलिस ने ऑक्सीजन के अनुबंध तक दायरा बढ़ाया। इसके बाद ही पूर्व प्रिंसिपल डॉ. केपी कुशवाहा पर ऑक्सीजन सप्लाई के अनुबंध में गड़बड़ी का मामला सामने आया। पुलिस की दलील है कि ऑक्सीजन सप्लाई करने वाली कंपनी से अनुबंध न करके बिचौलिया से अनुबंध किया गया था। उधर, डॉ. एके श्रीवास्तव पर आरोप है कि वह अपने कार्यकाल के दौरान कोई ऑक्सीजन के आने और खपत से संबंधी कोई दस्तावेज तैयार नहीं किए थे। पुलिस इसे दस्तावेज मिटाने की नजर से देख रही है।
विज्ञापन


विवेचक सीओ कैंट ने दोनों ही पूर्व अफसरों को नोटिस भेजकर जांच में सहयोग करने के लिए कहा था। पुलिस ने कई बाद संपर्क करने की कोशिश भी की, लेकिन खुद न आकर डॉ. कुशवाहा ने चिट्ठी के जरिए बयान दर्ज कराया है। वहीं डॉ. एके श्रीवास्तव ने भी पुलिस से संपर्क कर बयान दर्ज करा दिया है। दोनों ही अफसरों से दस्तावेज मांगे गए हैं, जिसके मिलने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed