फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   सेहत सुधरी, दूसरे वार्ड में रजनीकांत शिफ्ट

गोरखनाथ मंदिर में जहर खाने वाले की हालत सुधरी

Sat, 18 Nov 2017 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sat, 18 Nov 2017 01:08 AM IST
विज्ञापन
सेहत सुधरी, दूसरे वार्ड में रजनीकांत शिफ्ट
अस्पताल में भर्ती रजनीकांत। - फोटो : Amar Ujala
सीएम से न मिल पाने की हताशा में जहरीला पदार्थ खाने वाले इलाहाबाद के रजनीकांत की सेहत में शुक्रवार को सुधार हो गया। उन्हें इमरजेंसी से वार्ड नंबर 9 में शिफ्ट कर दिया गया। पुलिस से सूचना पाकर युवक के घरवाले मेडिकल कॉलेज पहुंचे और तीमारदारी में लग गए। परिवार के एक सदस्य ने बताया कि युवक मानसिक रूप से परेशान है। इलाहाबाद के मांडा में एक स्थानीय डॉक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।
विज्ञापन


इलाहाबाद के मांडा निवासी लक्ष्मीकांत के बेटे रजनीकांत ने बृहस्पतिवार को गोरखनाथ मंदिर परिसर में जहरीला पदार्थ खा लिया था। वह गोसेवा करने की चाह में गोरखपुर आया और सीएम से मिलने की कोशिश में लग गया। इसमें नाकामी मिली तो जहरीला पदार्थ खा लिया। इससे हड़कंप मच गया। आनन-फानन में युवक को मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। देररात ही युवक को आराम मिला और उसे दूसरे वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। डॉक्टरों के मुताबिक युवक ने जो पदार्थ खाया था, वह ज्यादा नुकसानदायक नहीं था। इसलिए युवक को जल्दी आराम मिल गया। वह स्वस्थ है। डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है। आराम मिलते ही डिस्चार्ज किया जाएगा।
विज्ञापन


गोरखनाथ के प्रभारी थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक पूरी तरह से ठीक है। सूचना पाकर परिजन गोरखपुर आ गए हैं। परिजनों ने केस दर्ज कराने से मना किया है। परिजनों ने ही बताया कि रजनीकांत लंबे समय से मानसिक रूप से परेशान है। इसी वजह से गो सेवा करने गोरखपुर आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed