फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   कुसम्ही जंगल में तमंचे की नोक पर छेड़खानी

कुसम्ही जंगल में तमंचे की नोक पर छेड़खानी

Fri, 30 Jun 2017 08:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 30 Jun 2017 08:44 PM IST
विज्ञापन
कुसम्ही जंगल में तमंचे की नोक पर छेड़खानी
छेड़छाड़ - फोटो : demo pic
खुद को पुलिस वाला बताकर एक बार फिर मनचलों ने कुसम्ही जंगल में प्रेमी युगल से तमंचे के बल पर लूटपाट और युवती से छेड़खानी की। युवती ने कई बार पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना देनी चाहिए लेकिन फोन नहीं लग सका। छेड़खानी से आहत युवती रोती हुई घर चली गई। मनचलों ने युवक के जेब में रखे रुपये भी लूट लिए। घटना बृहस्पतिवार की शाम हुई। शुक्रवार को आसपास के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


प्रेमी युगल बुढ़िया माई मंदिर दर्शन करने गए थे। वहां से लौटते समय मनचलों ने खुद को पुलिस वाला बताते हुए उन्हें रोक लिया और युवक की पिटाई शुरू कर दी। तलाशी लेने के बाद उसके जेब से रखे रुपये भी छीन लिए। फिर युवती को जंगल में ले जाकर छेड़खानी करने लगे। स्थानीय लोगों की मानें तो मनचलों ने युवती की अश्लील वीडियो भी बनाई है।
विज्ञापन


फिर सक्रिय हुआ मनचलों का गैंग
बुढ़िया माई मंदिर के पास यह कोई पहली घटना नहीं है। पहले भी फर्जी दरोगा, सिपाही बनकर लूटपाट और छेड़खानी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। ये लोग प्रेमी युगल को ही शिकार बनाते हैं। कुछ साल पहले पुलिस ने कुछ युवकों को पकड़ा था, जिसके बाद से घटनाएं रुक गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दो दिन पहले भी हुई थी छेड़खानी
दो दिन पहले भी कुसम्ही जंगल में देवर के साथ मंदिर आई विवाहिता के साथ छेड़खानी हुई थी। इस मामले में भी देवर की बुरी तरह से पिटाई की गई थी। पुलिस केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed