फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   राजस्व टीम को अवैध कब्जादारों ने भगाया

राजस्व टीम को अवैध कब्जादारों ने भगाया

Thu, 29 Jun 2017 09:51 PM IST
Updated Thu, 29 Jun 2017 09:51 PM IST
विज्ञापन
राजस्व टीम को अवैध कब्जादारों ने भगाया

विज्ञापन
गोरखपुर।
खोराबार इलाके के जंगल चंवरी गांव में सार्वजनिक रास्ते से कब्जा खाली कराने गई राजस्व विभाग की टीम को कब्जेदारों ने भगा दिया। यही नहीं, कब्जे की शिकायत करने वाले के घर पर धावा बोलकर उसकी जमकर पिटाई भी की गई। अभी नौ महीने पहले ही राजस्व विभाग की टीम ने इस जमीन से कब्जा हटाया था।

चंवरी गांव के जयराम निषाद ने तहसील दिवस में सार्वजनिक जमीन पर कब्जे की शिकायत की थी। तब तहसील दिवस में मौजूद एसडीएम राहुल सिंह ने हल्का लेखपाल केएन सिंह को जांच कर रिपोर्ट देने को कहा था। लेखपाल ने जांच रिपोर्ट में सार्वजनिक जमीन पर कब्जा होने की पुष्टि की। रिपोर्ट के आधार पर एसडीएम ने नायब तहसीलदार को राजस्व टीम के साथ कब्जा हटवाने का आदेश दिया। इसके बाद बृहस्पतिवार को नायब तहसीलदार शशांक शेखर राय और हल्का लेखपाल केएन सिंह गुरुवार को खोराबार थाने से दो सिपाही लेकर कब्जा हटवाने गए। राजस्व टीम के मौके पर पहुंचते ही कब्जेदार हमलावर हो गए और टीम को वहां से भगा दिया। उन्होंने जयराम की भी पिटाई की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed