फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   crime with school girls in gorakhpur

शोहदों ने छात्राओं से भरी स्कूली बस में मारी ठोकर

Sun, 04 Aug 2019 01:33 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 04 Aug 2019 01:33 AM IST
विज्ञापन
crime with school girls in gorakhpur
शोहदों ने भरी दोपहर चौराहे पर बस में चढ़कर छात्राओं से बदतमीजी की
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
हरपुर बुदहट(गोरखपुर)। जिले में बेटियां सुरक्षित नहीं हैं। अकेले स्कूल-कालेज जाएं या बस में। पुलिस की उदासीनता से शोहदों की हिम्मत इतनी बढ़ चुकी है कि भरी दोपहरी चौराहे पर बस रुकवाकर उसमें छात्राओं से बदतमीजी करते हैं। हरपुर बुदहट के जोगियाकोल में शनिवार की दोपहर छात्राओं से भरी स्कूली बस में पीछे से शोहदों ने बाइक से ठोकर मार दी। फिर बस में चढ़कर चालक और परिचालक से मारपीट की, और छात्राओं को अपशब्द कहे। शोहदों की बदतमीजी के दौरान चंद कदम की दूरी पर यूपी डॉयल 100 की गाड़ी खड़ी थी, लेकिन उन्होंने भी मुंह फेर लिया। इसके बाद छात्राएं थाने पहुंच गई और शोहदों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई। उधर इंटर कॉलेज के प्राचार्य आरएन सिंह ने पुलिस को तहरीर दी है। साथ ही प्रबंधक नम्रता सिंह और प्रधानाचार्य ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। सुरक्षा मिलने तक कॉलेज को बंद कर दिया गया है।
सहजनवां रहीमाबाद स्थित कमला सिंह बालिका इंटर कॉलेज की बस शनिवार को छात्राओं को घर छोड़ने हरपुर बुदहट गई थी। कुछ छात्राओं को हरपुर में छोड़कर बस वापस आ रही थी। बस में दस से पंद्रह छात्राएं थी। तभी जोगियाकोल के पास पीछे से आ रहे बाइक सवार तीन युवकों ने छात्राओं को गंदे इशारे करना शुरू कर दिया। इसके बाद युवकों ने बाइक को पीछे से बस में लड़ा दिया। फिर चालक पर आरोप लगाते हुए तीनों युवक बस को जबरन रुकवाकर उसमें घुस गए। युवकों ने बस चालक और परिचालक की पिटाई शुरू कर दी। छात्राओं के विरोध करने पर युवकाें ने उन्हें भी अपशब्द कहे, और फरार हो गए। छात्राओं ने बताया कि पूरी घटना के दौरान पास में ही यूपी डॉयल 100 की पीआरवी खड़ी थी, लेकिन उसमें सवार पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। घटना के बाद छात्राएं थाने पहुंच गई, और कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में हरपुर बुदहट थानेदार हेमेंद्र पांडेय ने कहा कि केस दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही युवकों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

कई बार कॉलेज प्रबंधन ने छेड़खानी की शिकायत की थी
कॉलेज की प्रबंधक नम्रता सिंह और प्राचार्य आरएन सिंह ने बताया कि आए दिन शोहदे कॉलेज की छात्राओं के साथ रास्ते में छेड़खानी करते हैं। साथ ही कई युवक बस का भी पीछा करते हैं। सहजनवां पुलिस से कई बार लिखित शिकायत की गई है। शनिवार को भी सहजनवां पुलिस से सुरक्षा मांगी गई। थानेदार ने सुरक्षा देने का आश्वासन दिया है। स्कूल प्रबंधन ने सुरक्षा मिलने तक कॉलेज को बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी सहजनवां में हो चुकी है इस तरह की घटना
ऐसा पहली बार नहीं है कि किसी भी स्कूल प्रबंधन को छेड़खानी से आजिज आकर स्कूल बंद करना पड़ा हो। 23 सितंबर 2018 को सहजनवंा के तिलौरी स्थित पंडित जवाहरलाल नेहरू इंटर कॉलेज को प्रबंधन ने छेड़खानी से आजिज आकर बंद कर दिया था। आए दिन स्कूल की छात्राओं के साथ शोहदे छेड़खानी करते थे। एक सप्ताह बाद कॉलेज का संचलन शुरू हुआ।
वर्जन
तहरीर के आधार पर केस दर्ज किया गया है। आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है। कॉलेज को जल्द ही पुलिस की सुरक्षा दी जाएगी।- डॉ कौस्तुभ, प्रभारी एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed