{"_id":"5d8c5aa88ebc3e93c02b06c7","slug":"crime-in-gorakhpur-fake-stf-official-caught-taking-illegal-tax-from-vehicles","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोरखपुर में फर्जी एसटीएफ अधिकारी बनकर वसूली करते धराया बदमाश, पूछताछ में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोरखपुर में फर्जी एसटीएफ अधिकारी बनकर वसूली करते धराया बदमाश, पूछताछ में जुटी पुलिस
Thu, 26 Sep 2019 12:11 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Prachi Priyam
Updated Thu, 26 Sep 2019 12:11 PM IST
विज्ञापन
यूपी पुलिस (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर के बासगांव थाना क्षेत्र में फर्जी पुलिस अधिकारी बन कर वसूली करने का मामला सामने आया है। बुधवार रात भटवली गोगहरा पुल के पास पुलिस ने वाहनों से वसूली कर रहे एक युवक को दबोचा।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार आरोपी युवक खुद को एसटीएफ अधिकारी बता कर सड़क पर आने-जाने वाले वाहनों से अपने गिरोह के साथ मिलकर वसूली कर रहा था। पुलिस की भनक लगते ही उसके साथी मौके से फरार हो गए, जबकि वह गिरफ्त में आ गया।
विज्ञापन
पुलिस फिलहाल पकड़े गए आरोपी युवक से पूछताछ कर जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है।