{"_id":"8d7f0068c0127555f105501b03fac2a2","slug":"cp-chand-declare-mlc-condidate-of-samajwadi-party-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाई प्रोफाइल ड्रामे के बाद सीपी चंद बने सपा प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाई प्रोफाइल ड्रामे के बाद सीपी चंद बने सपा प्रत्याशी
गोरखपुर। अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पार्टी में स्थानीय निकाय एमएलसी चुनाव को लेकर हुए हाई प्रोफाइल ड्रामे के बाद सोमवार को अचानक घटनाक्रम तेजी से बदल गया। दिन के 12 बजे तक सपा प्रत्याशी के रूप में पंचायत प्रतिनिधियों के बीच जाकर वोट मांगने वाले जयप्रकाश यादव का टिकट काटकर सीपी चंद को दे दिया गया। दो बजे के बाद चंद समर्थक कचहरी में जुटने लगे। उनके भाई ने नामांकन के लिए जरूरी पेपर निर्वाचन अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत कर दिया। नामांकन की औपचारिकता पूरी होते ही सीपी चंद समर्थकों के साथ कचहरी पहुंच गए।
गोरखपुर-महराजगंज स्थानीय निकाय एमएलसी चुनाव में समाजवादी पार्टी ने जब अपने प्रत्याशियों की घोषणा की तो गोरखपुर से जयप्रकाश यादव का नाम सामने आया। यादव की तरफ से चुनाव की तैयारियां भी शुरू कर दी गईं। उन्होंने लोगों से संपर्क करना शुरू कर दिया। इसी बीच गुरुवार को सूचना आई कि पार्टी ने जयप्रकाश की जगह सीपी चंद को प्रत्याशी बना दिया। यह खबर मिलते ही यादव समर्थकों के साथ लखनऊ जा धमके। शुक्रवार की सुबह पार्टी की तरफ से जयप्रकाश यादव को अधिकार पत्र सौंप दिया गया। उसे लेकर वह शुक्रवार को गोरखपुर पहुंचे। उन्होंने समर्थकों को एकत्रित किया और शनिवार को नामांकन की तैयारी करने को कहा। शनिवार को उन्होंने दो सेटों में पर्चा भी दाखिल कर दिया। तब से वह लगातार चुनावी मिशन में लगे रहे।
इधर, सोमवार को दिन में करीब एक बजे खबर आई कि सपा ने जयप्रकाश यादव का टिकट काट दिया। थोड़ी देर बाद इसकी पुष्टि हो गई। दो बजते -बजते चंद समर्थक कचहरी पहुंचने लगे। कुछ देर बाद सीपी चंद के भाई अरुण चंद नामांकन के सभी कागजात लेकर अधिवक्ता सहित रिटर्निंग अधिकारी के पास पहुंचे। इस दौरान कक्ष में मौजूद समर्थक मोबाइल से लगातार चंद की लोकेशन लेते रहे। बीच-बीच में वे बताते रहे कि उनका काफिला लखनऊ से आ रहा है। वे बहुत जल्द यहां पहुंचने वाले हैं। तीन बजे तक दो सेटों में नामांकन की औपचारिकताएं पूरी हो चुकी थीं। इसके चंद मिनट बाद ही कचहरी परिसर में नारेबाजी होने लगी।
विज्ञापन
सीपी चंद ने समर्थकों के हुजूम के साथ डीएम कोर्ट में प्रवेश किया। औपचारिकता पूरी करने के बाद बाहर निकलने पर मीडिया वालों से बातचीत में उन्होंने कहा कि सपा में व्यक्ति नहीं पार्टी चुनाव लड़ती है। मुख्यमंत्री ने उन पर विश्वास किया है। वह उनकी कसौटी पर खरा उतरने की कोशिश करेंगे। सपा की लड़ाई में हर कार्यकर्ता पार्टी के साथ खड़ा होगा।