{"_id":"5d59abfa8ebc3e898a1bbcff","slug":"couple-looted-by-gangster-in-sant-kabir-nagar-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अधिवक्ता दंपती को बेहोश कर लूटा, चलती कार से फेंककर फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अधिवक्ता दंपती को बेहोश कर लूटा, चलती कार से फेंककर फरार
Mon, 19 Aug 2019 04:29 AM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतकबीर नगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, संतकबीर नगर
Published by: Abhishek Singh
Updated Mon, 19 Aug 2019 04:29 AM IST
विज्ञापन
बदमाश ने लूटे पैसे (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बस्ती जनपद के अधिवक्ता और उनकी पत्नी को रविवार को कार सवार बदमाशों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर लूट लिया और कांटे पुलिस चौकी क्षेत्र के ड़डवा गांव के पास चलती कार से फेंक दिया। लोगों ने दोनों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। अधिवक्ता दंपती गोरखपुर जिले के सहजनवां में अपने किसी रिश्तेदार के घर जा रहे थे। एएसपी और सीओ ने मौके पर पहुंच कर मामले की जांच की।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- ससुरालवालों ने पहले महिला को पीटा, फिर पिलाया तेजाब, हालत गंभीर
विज्ञापन
बस्ती के शहर कोतवाली क्षेत्र के सिविल लाइंस निवासी अधिवक्ता पियूष कुमार श्रीवास्तव अपनी पत्नी अंजू श्रीवास्तव के साथ रविवार की सुबह गोरखपुर जिले के सहजनवां में अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दंपती बस्ती रोडवेज के पास बस का इंतजार कर रहे थे। उसी दौरान कार सवार दो लोग पहुंचे और खुद को गोरखपुर की तरफ जाने की बात कहकर साथ चलने को कहा। अधिवक्ता अपनी पत्नी के साथ कार में बैठ गए। उसके बाद कार सवारों ने अधिवक्ता दंपती को खलीलाबाद कोतवाली क्षेत्र के कांटे पुलिस चौकी अंतर्गत ड़डवा गांव के पास चलती कार से नीचे फेंक दिया और भाग निकले।
गांव की कुछ महिलाओं ने इसे देखकर शोर मचाया। उसी दौरान सपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रमेश चंद यादव पहुंच गए। अधिवक्ता पियूष बेहोशी की हालत में थे जबकि उनकी पत्नी होश में थी। लोगों को घटना के बारे में जानकारी देने के दौरान वह भी बेहोश हो गईं।
सपा नेता ने दोनों को अपने वाहन से जिला अस्पताल पहुंचाया और घटना की जानकारी पुलिस अधिकारियों को दी। जिला अस्पताल में एएसपी असित श्रीवास्तव, सीओ रमेश कुमार और कोतवाल श्रीप्रकाश यादव पहुंच गए। अधिवक्ता दंपती का इलाज चल रहा है।
अधिवक्ता की पत्नी का सोने की चेन, अंगूठी, कान का टप्स, पर्स और अधिवक्ता के पैसे गायब बताया जा रहा है। जिला अस्पताल के चिकित्सकों का कहना है कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि किसी नशीले पदार्थ का उपयोग कर इन्हें बेहोश किया गया है। अभी होश में आने में कुछ वक्त लगेगा। एएसपी असित श्रीवास्तव ने बताया कि अधिवक्ता के होश में आने के बाद ही सारी घटना की जानकारी हो सकेगी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।