{"_id":"5cff6d50bdec22074363aa07","slug":"couple-found-dead-hanging-from-a-tree-in-gorakhpur","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटकती मिली प्रेमी युगल की लाश, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेड़ से लटकती मिली प्रेमी युगल की लाश, हत्या या आत्महत्या में उलझी पुलिस
Tue, 11 Jun 2019 02:29 PM IST
राजेश सैनी
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
Published by: राजेश सैनी
Updated Tue, 11 Jun 2019 02:29 PM IST
विज्ञापन
मौके पर जमा भीड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर के खोराबार इलाके के कैथवलिया गांव स्थित बगीचे में पेड़ से लटकती प्रेमी युगल की लाश मिली। पुलिस के मुताबिक कैथवलिया गांव की पूजा (22) का रिश्तेदारी में जंगल सिकरी के रहने वाले धर्मेंद्र (24) से प्रेम संबंध था।
विज्ञापन
करीब 2 महीने पहले पूजा की शादी भटक इलाके में तय हो गई थी। इसकी जानकारी होने पर लड़का उसके घर पहुंच गया था। इसे लेकर विवाद हुआ था। पूजा की मां के मुताबिक पिता काम पर चले गए थे और वह रात में खाने के बाद कमरे में सोने चली गई थी।
विज्ञापन
इस बीच उनकी बेटी घर से कब निकली इसकी जानकारी नहीं हुई। उधर लड़के के पिता का कहना है कि वह कोल्ड स्टोरेज में काम करता था। सोमवार की सुबह ही घर से निकला था और रात को नहीं लौटा था।
विज्ञापन
परिवार वालों को लगा कि वहीं सो गया होगा। सुबह मौत की सूचना मिली। घटना की सूचना पर एसपी क्राइम सीओ कैंट फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे।अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वजह स्पष्ट हो पाएगी। गांव में चर्चा है कि हत्या के बाद शव को पेड़ से लटकाया गया है।