फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   congress leader jitin prasad says BJP can break family in the greed of powergreed of pow

यूपी में जंगलराज कायम है, सत्ता के लालच में परिवार तोड़ सकती है भाजपा : जितिन प्रसाद

Sun, 24 Nov 2019 05:50 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती
अमर उजाला ब्यूरो, बस्ती Published by: Avdhesh Kumar Updated Sun, 24 Nov 2019 05:50 PM IST
विज्ञापन
congress leader jitin prasad says BJP can break family in the greed of powergreed of pow
jitin prasad - फोटो : अमर उजाला
यूपी में जंगलराज कायम है। जिसका परिणाम है कि यहां हत्याएं हो रही। देश में कानून व्यवस्था तार-तार हो रही है। भाजपा सरकार में भाजपा के ही लोग मारे जा रहे हैं।
विज्ञापन


उक्त बातें कांग्रेस पार्टी के नेता व पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कांग्रेस कार्यालय पर प्रेसवार्ता के दौरान कहीं। पूर्व मंत्री रविवार को छात्र नेता कबीर तिवारी के परिजनों को संतावना देने के बाद पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। जहां उन्होंने कहा कि सरकार पीड़ितों को न्याय न देकर दोषियों को बचाने में लगी है।
विज्ञापन


यहां तक की सांसद और विधायक पर भी तंज कसे। कहा कि क्या ये लोग पीड़ित परिवार को न्याय नहीं दिला सकते हैं। कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। महाराष्ट्र के राजनीतिक घटनाक्रमों पर किए गए सवाल को लेकर कहा कि भारतीय जनता पार्टी सत्ता की लालच में परिवार तोड़ सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कानून का उल्लंघन कर सकती है और संविधान को भी दरकिनार कर सकती है। इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष अंकुर वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिरूद्ध त्रिपाठी, प्रेमशंकर द्विवेदी, ज्ञानेंद्र पांडेय ‘ज्ञानू’, नर्वदेश्वर शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed