फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Congress held protest on 26 named '27 saal up behaal'

26 को निकलेगी ‘27 साल यूपी बेहाल’ यात्रा

Sun, 21 Aug 2016 08:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो/गोरखपुर। Updated Sun, 21 Aug 2016 08:53 PM IST
विज्ञापन
Congress held protest on 26 named '27 saal up behaal'
कांग्रेस - फोटो : file photo
कांग्रेस पार्टी की ‘27 साल यूपी बेहाल’ यात्रा रविवार से शुरू हो गई। सूबे में सियासी जमीन को फिर से पाने की कवायद में निकाली गई इस यात्रा में पार्टी के मुख्यमंत्री पद के दावेदार कई बड़े नेता शामिल हो रहे हैं। गोरखपुर में यह यात्रा 26 अगस्त को निकलेगी।
विज्ञापन


प्रदेश भर में आयोजित यह यात्रा 64 जिलों से होकर गुजरेगी। इस दौरान 30 वर्कर मीटिंग तथा 33 आम सभाएं होंगी। यात्रा के दौरान 5475 किलोमीटर दूरी तय की जाएगी। जिला कांग्रेस कमेटी गोरखपुर के अध्यक्ष डॉ. सैय्यद जमाल ने बताया कि गोरखपुर में 26 अगस्त से यात्रा की शुरुआत होगी। दोनों मंडलों में आयोजित होने वाली यात्राओं में समय-समय पर एआईसीसी के जनरल सेेक्रेटरी गुलाम नबी आजाद भी शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि गोरखपुर को ही यात्रा का केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन


गोरखपुर, कुशीनगर व महराजगंज में यात्रा के दौरान एआईसीसी के जनरल सेक्रेटरी गुलाम नबी आजाद, शीला दीक्षित, कैंपेन कमेटी के अध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल, रीता बहुगुणा जोशी, जफ र अली नकवी, एसटी एससी सेल यूपीसीसी भगवती प्रसाद चौधरी को-आर्डिनेशन कमेटी के वाइस चेयरमैन अब्दुल मन्नान अंसारी शामिल होंगे। संतकबीरनगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर व देवरिया में आयोजित आमसभाओं व कार्यकर्ताओं के साथ होने वाली बैठकों में एआईसीसी के जनरल सेक्रेटरी गुलाम नबी आजाद, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजबब्बर, चेयरमैन को-आर्डिनेशन कमेटी प्रमोद तिवारी, पूर्व मंत्री सलमान खुर्शीद, अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष पीएल पुनिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजा रामपाल, राम आसरे प्रसाद, पूर्व सांसद संतोष सिंह व लाल चंद निषाद शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोरखपुर में यात्रा की शुरुआत 26 अगस्त को होगी तथा आमसभा का आयोजन किया जाएगा। यात्रा में शामिल नेता रात्रि विश्राम भी करेंगे। इसी दिन कुशीनगर में भी आम सभा होगी। जबकि महराजगंज में कार्यकर्ता बैठक व रात्रि विश्राम निर्धारित है। 27 अगस्त को यात्रा पुन: गोरखपुर वापस पहुंचेगी। 26 अगस्त को ही संतकबीरनगर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक व रात्रि विश्राम तय किया गया है। 27 अगस्त को बस्ती में आम सभा तथा सिद्धार्थनगर में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक व रात्रि विश्राम का कार्यक्रम है। 27 अगस्त को गोरखपुर वापसी होगी। 30 अगस्त को देवरिया में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक व रात्रि विश्राम निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed