{"_id":"5713a1564f1c1b6a2510fbf0","slug":"congress-blame-to-central-government","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘झूठे साबित हो रहे हैं अच्छे दिन के वादे’ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘झूठे साबित हो रहे हैं अच्छे दिन के वादे’
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 17 Apr 2016 08:14 PM IST
विज्ञापन
जिला कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित बैठक को संबोधित करते जिला अध्यक्ष डॉ. सैयद जमाल अहमद।
- फोटो : shivharsh
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला कांग्रेस कमेटी की समीक्षा बैठक रविवार को पुर्दिलपुर स्थित कार्यालय पर हुई, जिसमें जनजागरण यात्रा पर चर्चा की गई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष डॉ. सैयद जमाल ने कहा कि आठों विधानसभा प्रभारियों से जन जागरण यात्रा से जुड़ी जानकारी ली गई।
उन्होंने कार्यकर्ताओं को शाबासी देते हुए कहा कि प्रदेश अध्यक्ष डॉ. निर्मल खत्री के निर्देश को इस भीषण गर्मी में जिस सफलता पूर्वक संपन्न किया वह अपने आप में ऐतिहासिक है। कहा कि प्रदेश सरकार ने खाद्य सुरक्षा कानून को विलंब से लागू कर प्रदेश की जनता के साथ अन्याय किया। उन्होंने मोदी सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि काला धन देश में वापस लाने, रोजगार उपलब्ध कराने, महंगाई व भ्रष्टाचार दूर करने, 15 लाख हर व्यक्ति के खाते में जमा करने जैसे अच्छे दिन आने वाले स्लोगन झूठे साबित हो रहे है।
बैठक में गोरख लाल श्रीवास्तव, मदन कुमार त्रिपाठी, सुरेश चौधरी, जीतेंद्र कुमार पांडेय, डॉ. वीएस सिंह, विष्णुदत्त मिश्र, देवेंद्र कुमार निषाद, संजय चौधरी, हरिसेवक त्रिपाठी, द्विजराम पांडेय, राजेश शर्मा, अनवर हुसैन आदि शामिल रहे।