{"_id":"5dd3cff68ebc3e54b1219baa","slug":"complaint-registered-against-owaisi-brothers-for-disrespecting-supreme-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवैसी भाईयों के खिलाफ परिवाद दायर, सुप्रीम कोर्ट का अपमान करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवैसी भाईयों के खिलाफ परिवाद दायर, सुप्रीम कोर्ट का अपमान करने का आरोप
Tue, 19 Nov 2019 04:50 PM IST
Prachi Priyam
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर
Published by: Prachi Priyam
Updated Tue, 19 Nov 2019 04:50 PM IST
विज्ञापन
असदुद्दीन ओवैसी
- फोटो : Facebook
भारतीय जन क्रांति दल के यूपी प्रदेशाध्यक्ष राकेश प्रताप सिंह ने ओवैसी भाइयों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट की अवमानना और देश में जातीय द्वेष फैलाने का आरोप लगाते हुए अपर मुख्य न्याय दंडाधिकारी की अदालत में परिवाद प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 20 दिसंबर की तारीख दी है। राकेश प्रताप सिंह ने हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी और उनके छोटे भाई अकबरउद्दीन ओवैसी के खिलाफ नफरत फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का अपमान किया है।
विज्ञापन
राकेश सिंह ने आरोप लगाया कि ओवैसी ने जनता की भावनाओं को भड़काने का काम किया है और देश में सांप्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने की कोशिश की है।