फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   Commotion at the district hospital to be not slip

जिला अस्पताल में पर्ची नहीं बनने पर हंगामा

Wed, 04 Nov 2015 01:24 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 04 Nov 2015 01:24 AM IST
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पर्ची नहीं बनने पर हंगामा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। जिला अस्पताल में मंगलवार को पर्ची काउंटर एक घंटे तक बंद रहा। मरीज लाइन लगाए खड़े थे और कर्मचारी काउंटर बंद कर गायब थे। काफी देर इंतजार करने के बाद भी जब काउंटर नहीं खुला तो मरीजों ने हंगामा शुरू कर दिया। करीब दस मिनट तक हो-हल्ला हुआ मगर कोई बात नहीं बनी तो मरीज एसआईसी के पास पहुंचे और अपनी शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पर्ची काउंटर खोला गया।

जिला अस्पताल में आठ से दो बजे तक ओपीडी चलती है। इसके लिए डेढ़ बजे तक पर्ची काउंटर खोला जाता है। मंगलवार को सुबह ग्यारह बजे के करीब पुरुष पर्ची काउंटर पर ड्यूटी कर रहे कर्मचारी गायब हो गए। करीब आधे घंटे तक जब काउंटर पर कोई कर्मचारी नहीं आया तो लाइन में लगे लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने महिला काउंटर से पर्ची बनवाने के प्रयास किए मगर नियम का हवाला देकर कर्मचारी ने पुरुषों की पर्ची बनाने से इन्कार कर दिया। फिर कुछ लोग एसआईसी के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद एसआईसी के हस्तक्षेप के बाद काउंटर खोला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed