{"_id":"580bbcab4f1c1bbd59702c4a","slug":"committe-will-form-for-new-vice-chancellor-of-gorakh-ur-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए कुलपति की ‘तलाश’ शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए कुलपति की ‘तलाश’ शुरू
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sun, 23 Oct 2016 12:53 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर विश्वविद्यालय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोरखपुर यूनिवर्सिटी के लिए नए कुलपति की तलाश शुरू हो गई है। राजभवन से यूनिवर्सिटी प्रशासन को पत्र भेजकर इसके लिए निर्देशित किया गया है। जल्द ही इस क्रम में यूनिवर्सिटी कार्य परिषद की बैठक होगी, जिसमें नए कुलपति के नाम पर विचार करने के लिए सर्च कमेटी के सदस्य का चयन किया जाएगा।
बता दें कि कुलपति प्रो. अशोक कुमार का कार्यकाल 12 फरवरी को समाप्त हो रहा है। इसी नाते राजभवन ने नए कुलपति के चयन को लेकर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस संबंध में यूनिवर्सिटी को भेजे गए पत्र में सर्च कमेटी के गठन को लेकर निर्देश दिए गए हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही कार्य परिषद की बैठक में सर्च कमेटी के लिए सदस्य का चयन कर जानकारी राज्यपाल को भेज दी जाएगी। इसके बाद सर्च कमेटी राजभवन में बैठक के जरिए पांच नामों का प्रस्ताव करेगी। इनमें से ही कोई एक गोरखपुर यूनिवर्सिटी का अगला कुलपति होगा।

क्या है सर्च कमेटी
रजिस्ट्रार अशोक कुमार अरविंद ने बताया कि सर्च कमेटी राज्यपाल के अधीन कुलपति के चयन में भूमिका निभाती है। इसमें तीन सदस्य होते हैं। एक का चयन यूनिवर्सिटी कार्य परिषद करती है, जिसकी जानकारी राजभवन को भेजी जाती है। दूसरा सदस्य लोक सेवा आयोग से होता है और तीसरे को राज्यपाल खुद चुनते हैं। इनकी बैठक राजभवन में होती है। इसमें राजभवन में पड़े आवेदनों में से पांच का चयन यह समिति करती है। इससे कुलाधिपति को सूचित किया जाता है। राज्यपाल इनमें से ही किसी एक को कुलपति नियुक्त करते हैं।
विज्ञापन