फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   commissioner takes meeting for Gorakhpur Mahotsav

गोरखपुर महोत्सव में बैडमिंटन, कबड्डी, कुश्ती भी होगी

Mon, 18 Dec 2017 09:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 18 Dec 2017 09:23 PM IST
विज्ञापन
commissioner takes meeting for Gorakhpur Mahotsav
गोरखपुर महोत्सव की तैयारियां जांचने के लिए बैठक करते कमिश्नर। - फोटो : Amar Ujala
गोरखपुर महोत्सव में बैडमिंटन, कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल के साथ हाफ  मैराथन का भी आयोजन होगा। महोत्सव के अध्यक्ष कमिश्नर अनिल कुमार ने सभागार में खेलकूद संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान बताया कि इन खेलों के लिए खिलाड़ी या टीमें क्षेत्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में रजिस्ट्रेशन करा सकती हैं। इसके लिए कार्यालय या संबंधित खेल के कोच से संपर्क किया जा सकता है। बैठक में क्षेत्रीय खेलकूद अधिकारी एके पांडेय, विजयनाथ मिश्रा, खेल संगठन से अरुणेश शाही, रंजीत श्रीवास्तव, सुधीर सिंह, अजय राय, दिनेश सिंह, संजीत प्रधान, अजेंद्र राय उपस्थित थे।
विज्ञापन


गोरखपुर महोत्सव के स्टाल बनेंगे आकर्षण के केंद्र
गोरखपुर महोत्सव (11 से 13 जनवरी) को यूनिवर्सिटी परिसर में होगा। महोत्सव के अध्यक्ष कमिश्नर अनिल कुमार ने बताया कि इसमें जिले के उद्यमियों, व्यापारियों और विभिन्न विभागों की ओर से आकर्षक स्टाल लगाए जाएंगे। साथ ही कृषि, पुस्तक मेला, विज्ञान प्रदर्शनी आकर्षण के केंद्र होंगे। उन्होंने अपील की कि सभी व्यापारिक प्रतिष्ठान साफ -सुथरे रखे जाएं। इसे लाइटों, गुब्बारों से आकर्षक ढंग से सजाया जाए। व्यापारी/ उद्यमी की एक समिति सभी का अवलोकन करके पुरस्कार के योग्य स्थलों का चयन करके सूची दें, उन्हें पुरस्कृत किया जाएगा। सोमवार को कमिश्नर सभागार में जिले के उद्यमियों एवं व्यापारियों के साथ बैठक में उन्होंने यह जानकारी दी और उनसे ट्रेड फेयर में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने और जिले में उत्सव का माहौल बनाने का आह्वान किया। इसके साथ ही अपील की कि बाहर से आने वाले लोगों के साथ अच्छा व्यवहार करें ताकि वे महोत्सव की अच्छी यादों के साथ वे यहां से जाएं। कहा कि गोरखपुर महोत्सव में सांस्कृतिक कार्यक्रम, भोजपुरी नाइट्स, बालीवुड नाइट्स, योगा, खेलकूद प्रतियोगिताएं, महिला सशक्तिकरण के कार्यक्रम, स्मारिका का प्रकाशन आदि कार्यक्रम शामिल किया गया है। इसके तुरंत बाद खिचड़ी मेला गोरखनाथ मंदिर में है। इस दौरान भी काफ ी लोग बाहर से आएंगे। बैठक में जवाहर जायसवाल, संजय सिंघानिया, योगेंद्र दुबे, सत्यप्रकाश सिंह, बैजनाथ जायसवाल, राजेश, सुरेश कुमार, नवीन अग्रवाल, आनंद जालान, प्रवीन, अतुल सर्राफ, दीनानाथ, अशोक गुप्ता ने महोत्सव को उपयोगी एवं आकर्षक बनाने के लिए महत्वपूर्ण सुझाव दिए। बैठक में गीडा की सीईओ हर्षिता माथुर, डिप्टी कमिश्नर व्यापार कर अमित पाठक, एडीएम वित्त डॉ. सीबी त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


शहर के प्रवेश द्वारों पर गेट लगाएगा निगम
कमिश्नर अनिल कुमार ने कहा कि नगर निगम शहर के सभी प्रवेश द्वारों पर आकर्षक गेट लगाएगा। इसके साथ ही पूरे शहर में साफ -सफाई कर चौराहों की सजावट कराएगा। यदि कोई उद्यमी या व्यापारी किसी चौराहे को गोद लेकर सजाना चाहता है तो वह अपना नाम दे सकता है। नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश सिंह ने रात्रिकालीन सफाई व्यवस्था की जानकारी दी। बताया कि पूरे नगर क्षेत्र में गोरखपुर महोत्सव का 27 होर्डिंग लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्कृष्ट काम करने वालों को सीएम करेंगे पुरस्कृत
गोरखपुर महोत्सव के समापन (13 जनवरी) के मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को पुरस्कृत करेंगे। महोत्सव समिति की ओर से गठित उपसमिति इनका चयन करेगी। गोरखपुर महोत्सव के अध्यक्ष कमिश्नर अनिल कुमार ने बताया कि इसके लिए स्वयं या प्रस्तावक द्वारा सामाजिक कार्य, शिक्षा क्षेत्र, पत्रकारिता, खेल, पर्यटन, संस्कृत लोक कला, हस्तशिल्प, साहित्य आदि के क्षेत्रों में किए गए उल्लेखनीय/ उच्च स्तरीय कार्यों को सम्मिलित करते हुए विवरण सात दिन में उपलब्ध कराना होगा। आवेदन अध्यक्ष महोत्सव समिति (कमिश्नर) गोरखपुर या महोत्सव समिति के सचिव क्षेत्रीय पर्यटक अधिकारी के गोरखपुर के कार्यालय में किसी कार्य दिवस में उपलब्ध करा सकते है। ईमेल commgor@nic.in, tourism.gkp पर भी भेज सकते हैं। महोत्सव समिति की ओर से गठित उप समिति के निर्णयानुसार महोत्सव के समापन के मौके पर मुख्य अतिथि संबंधित क्षेत्रों में उत्कृष्ट कामों को करने वालों को सम्मानित किया जाएगा। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed