फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   commissioner order cut engeeneer sailary

कमिश्नर ने इंजीनियर का वेतन काटने का आदेश दिया

Thu, 11 Feb 2016 12:54 AM IST
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो
गोरखप़ुर। अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 11 Feb 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
गोरखपुर। स्वास्थ्य विभाग के उपकेंद्र निर्माण में लापरवाही बरतने और समीक्षा बैठक में न आने वाले लैकफेड के अधिशासी अभियंता का कमिश्नर ने वेतन काटने का आदेश दिया है। बुधवार को उन्होंने जननी सुरक्षा योजना, बाल विकास कार्यक्रम व उससे संबंधित निर्माण कार्य की समीक्षा की।
विज्ञापन


कमिश्नर पी. गुरु प्रसाद ने कहा कि अधिकांश लोग अपने निजी मकान या किराए के मकान में नर्सिंगहोम चलाते हैं। शासन के निर्देश हैं कि इन स्थानों पर नर्सिंगहोम खोलने की अनुमति न दी जाए। जीडीए की ओर से अनापत्ति प्रमाण पत्र मिलने के बाद ही नए नर्सिंग होम का निर्माण हो सकता है। उन्होंने उप केन्द्र की गुणवत्ता की जांच के लिए स्वास्थ्य विभाग के जेई को जिम्मेदारी सौंपी है। दस दिनों के अंदर कम से कम 25 उपकेन्द्रों की जांच रिपोर्ट सौंपने को कहा है ।
विज्ञापन


उन्होंने अंधता निवारण के लिए कैंप आयोजित कर अधिक से अधिक मरीजों के ऑपरेशन के निर्देश दिए। मरीजों की संख्या बढ़ने पर प्राइवेट चिकित्सक से ऑपरेशन कराने को कहा है । उन्होंने सीएमओ को आदेश दिया है कि जिस प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर 60 प्रतिशत से कम कार्य हुआ है वहां के चिकित्सक का स्थानांतरण कर दें। मंडल की 11 हजार आशाओं के रुके मानदेय का भुगतान शीघ्र कराने का भी निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed