{"_id":"586faee84f1c1b945d15a651","slug":"cold-will-increase-in-coming-days","type":"story","status":"publish","title_hn":"अभी ठंड और सताएगी, 6 डिग्री तक गिर सकता है पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अभी ठंड और सताएगी, 6 डिग्री तक गिर सकता है पारा
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 07 Jan 2017 01:14 AM IST
विज्ञापन
गलन भरी सर्दी ने किया लोगों को परेशान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भले ही ठंड से अभी हल्की राहत है, लेकिन पछुआ हवा के कारण आने वाले दिनों में पारा लुढ़कने के आसार हैं। मौसम विभाग तापमान 6 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान जता रहा है।
शुक्रवार को भी शहर कोहरे और ठंड के आगोश में रहा। बृहस्पतिवार की तुलना में अधिकतम तापमान में तो गिरावट दर्ज हुई, लेकिन न्यूनतम तापमान थोड़ा बढ़ गया। यह बृहस्पतिवार के 7.9 डिग्री के मुकाबले शुक्रवार को 9.6 डिग्री दर्ज किया गया। हालांकि दिन में लोग ठिठुरते रहे।
मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के अनुसार अभी कुछ दिन मौसम ऐसा ही बना रहेगा। ठंड और सताएगी। आर्द्रता 95 से 80 प्रतिशत के बीच रहने से दिन भर ठिठुरन बनी रही। उन्होंने बताया कि फिलहाल गोरखपुर में बारिश के आसार नहीं है, लेकिन शनिवार रात में फैजाबाद के आसपास के इलाको में बारिश की संभावना है। इसके बाद तापमान में और गिरावट आ सकती है, जिसके 6 डिग्री तक पहुंच जाने का अनुमान है। वहीं शनिवार को भी सुबह कोहरा छाया रह सकता है और दोपहर में हल्की धूप निकल सकती है। लेकिन अधिकतम तापमान 17 से 19 डिग्री के बीच ही बना रहेगा।