फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   medical college

अब मेडिकल कॉलेज में होगी कैंसर मरीजों की सिकाई

Sat, 26 Mar 2016 02:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Updated Sat, 26 Mar 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
medical college
medical college - फोटो : अमर उजाला
गोरखपुर। अब कैंसर के मरीजों को इलाज के लिए परेशान नहीं होना पड़ेगा। मेडिकल कॉलेज के कोबाल्ट यूनिट को शुरू करने के लिए दो रेडियो थिरेपी टेक्नोलॉजिस्ट मिल गए हैं। इसी वजह से यह यूनिट शुरू नहीं हो पा रही थी और कैंसर रोगियों को प्राइवेट में सिकाई कराना पड़ रहा था।
विज्ञापन



मेडिकल कॉलेज में मशीन को लगाने के लिए प्रदेश सरकार ने साढ़े चार करोड़ रुपये दिए थे, जिससे कोबाल्ट यूनिट के लिए टेलीथेरेपी मशीन और ब्रेकीथेरेपी लगाई गई थी। करीब तीन महीने पहले ही मशीन लगाई जा चुकी है मगर एक के बाद एक पेंच फंस जाने की वजह से यहां पर यह सुविधा नहीं शुरू हो पा रही थी। अब सारी परेशानियां दूर हो गई है।
विज्ञापन


रेडिएशन से बचने के लिए दीवाल को मोटा करने का काम किया जा रहा है ताकि जल्द से जल्द इसे शुरू कर दिया जाए। रेडियो आंकोलॉजी विभाग के अध्यक्ष मेजर डॉ. एमक्यू बेग ने बताया कि इसके लिए दो रेडियो टेक्नोलॉस्टि मिल गए हैं। सिविल का काम चल रहा है जिसके बाद इसे शुरू कर दिया जाएगा। टेलीथेरेपी से जहां बाहर से सिकाई होगी, वहीं ब्रेकीथेरेपी में अंदरुनी तौर पर कैंसर की जड़ को कमजोर किया जा सकेगा। मरीजों को इस थेरेपी के लिए प्राइवेट अस्पतालों में 15 से 20 हजार रुपये खर्च करने पड़ते हैं मेडिकल कॉलेज में एक हजार रुपये में ही यह सुविध मिल जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीपीएल कार्ड धारकों, तीन एकड़ से कम खेत वालों और 35 हजार रुपये से कम आय वालों के लिए यह सुविधा मुफ्त होगी। पहले यह मशीनें केंद्र सरकार की ओर से लगाई जानी थीं लेकिन रकम की उपयोगिता को लेकर कॉलेज से तालमेल नहीं बैठ सका तो पिछले दिनों गोरखपुर आए मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने इसकी जिम्मेदारी ले ली थी जिसके बाद ही मशीन लग सकी है। अप्रैल से यूनिट शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed