फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   coaching and eve teasing

कोचिंग में शिक्षक ने छात्रा से की छेड़खानी, केस दर्ज

Sun, 18 Aug 2019 01:42 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 01:42 AM IST
विज्ञापन
coaching and eve teasing
कोचिंग में शिक्षक ने छात्रा से की छेड़खानी, केस दर्ज
विज्ञापन

पादरीबाजार (गोरखपुर)। शाहपुर इलाके की एक कोचिंग में पढ़ने गई नौवीं की छात्रा से शिक्षक ने अन्य विद्यार्थियों के जाने के बाद अश्लील हरकत की। शिक्षक की हरकत से परेशान छात्रा ने शनिवार को घरवालों को घटना की जानकारी दी। घरवालों ने पड़ोसियों के साथ स्कूल पहुंचकर इसकी शिकायत की जिसके बाद प्रबंधक ने आरोपी शिक्षक उमेश कुमार राय को निष्कासित कर दिया है। उधर, शाहपुर पुलिस ने तहरीर के आधार पर शिक्षक के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। आरोपी शिक्षक घर छोड़कर फरार है।

पादरी बाजार के एक स्कूल में कक्षा नौवीं की छात्रा स्कूल के ही शिक्षक उमेश कुमार के घर कोचिंग पढ़ने जाती थी। छात्रा के मुताबिक पिछले एक महीने से शिक्षक उसके साथ अभद्रता करता था। पहले तो छात्रा ने इस ओर ज्यादा ध्यान नहीं दिया लेकिन बाद में शुक्रवार को जब शिक्षक ने सारी हदें पार करके अश्लील हरकत शुरू कर दी तो छात्रा डर गई। उसने घर जाकर मां को आपबीती बताई। शनिवार की सुबह होते ही पिता आसपास के लोगों के साथ स्कूल में पहुंच गए। शिक्षक वहां से फरार मिला। प्रिंसिपल से शिकायत की जिसके बाद स्कूल की ओर से शिक्षक पर तत्काल कार्रवाई कर दी गई है। पुलिस भी केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed