फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CMO inspection of chc and phc

निरीक्षण में मिली गंदगी, अफसरों को फटकार 

Sun, 22 Jan 2017 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Sun, 22 Jan 2017 01:44 AM IST
विज्ञापन
CMO inspection of chc and phc
health
सीएमओ और एडिशनल सीएमओ ने शनिवार को जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कहीं गंदगी, तो कहीं व्यवस्था ठीक मिली। जहां गंदगी पाई गई वहां सीएमओ ने अफसरों को जमकर फटकार लगाई। दोनों अफसरों ने ड्रग स्टोर्स में दवाइयों की उपलब्धता भी देखी और जो दवाएं कम मिलीं, उनका स्टॉक बराबर करने को कहा गया। इस दौरान सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर सारा स्टाफ मुस्तैद दिखा।
विज्ञापन


शनिवार की सुबह सीएमओ डॉ. रवींद्र कुमार और एडिशनल सीएमओ डॉ. नंद कुमार ने सहजनवां, चरगांवा, जंगल कौड़िया, उरुवा, भटहट और पिपराइच स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कुछ जगहों पर साफ -सफाई व्यवस्था ठीक नहीं थी। इस पर सीएमओ काफी नाराज हो गए। उन्होंने अफसर को बुलाया और सभी के सामने फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में जहां सभी सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में स्वच्छ भारत अभियान के तहत सफाई रखने को प्रेरित किया जा रहा है, वहां स्वस्थ केंद्र में ही गंदगी हो, तो इलाज कैसे होगा।
विज्ञापन


उन्होंने अफसरों को चेताया कि भविष्य में अगर दोबारा ऐसी खामियां पाई गईं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद उन्होंने स्टोर में रखी दवाइयों के बारे में जानकारी ली। उनके जाने के बाद अफसरों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed