{"_id":"5724bec14f1c1b744ba91589","slug":"cmo-angry-for-illegal-charge-on-delivery","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रसव के दौरान वसूली पर सीएमओ सख्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रसव के दौरान वसूली पर सीएमओ सख्त
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 30 Apr 2016 07:48 PM IST
विज्ञापन
प्रसव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्वास्थ्य केंद्रों पर प्रसव के दौरान रुपये की वसूली की शिकायतें बढ़ने लगी हैं। इसे सीएमओ ने गंभीरता से लेते हुए सभी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को पत्र के जरिए चेतावनी दे दी है। उन्होंने कहा है कि अब ऐसी शिकायतें आई तो सीधे कार्रवाई होगी। संविदा कर्मचारी की संविदा समाप्त होगी और स्थायी कर्मचारी ने वसूली की तो प्रशासनिक कार्रवाई होगी।
प्रसव के दौरान होने वाली वसूली कोई नई बात नहीं है। आए दिन ही स्वास्थ्य केंद्र से प्रसव के लिए रुपये लेेने की शिकायत आती है। शिकायत के बाद जांच का आदेश होता है लेकिन देरी होने पर खुद लोग ही पीछे हट जाते। अब ऐसी शिकायतों को आधार बनाते हुए सीएमओ ने सख्त लहजे में पत्र लिख दिया है।
सभी स्वास्थ्य केंद्र अधिकारियों को भेजे गए पत्र में सीएमओ ने कहा है कि अब शिकायतें आई तो प्रभारी की भी जिम्मेदारी होंगे। साथ ही यदि संविदा कर्मचारी ने वसूली की है तो संविदा समाप्त होगी और यदि स्थायी कर्मचारी ने ऐसा काम किया होगा तो उसके खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
सीएमओ डॉ. रविंद्र कुमार ने बताया कि सभी स्वास्थ्य केंद्र प्रभारियों को पत्र लिखा गया है। कहीं भी वसूली की गई तो बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कार्रवाई होगी।