फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi declared to build residential school in mahanagar

महानगरों में श्रमिकों के बच्चों के लिए बनेंगे आवासीय विद्यालय 

Mon, 30 Apr 2018 01:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोरखपुर। Updated Mon, 30 Apr 2018 01:51 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi declared to build residential school in mahanagar
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : Amar Ujala
सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि श्रमिकों के बच्चों के लिए महानगरों में आवासीय विद्यालय बनाए जाएंगे। जिन बच्चों को पढ़ने-लिखने के बजाए अलग विधाओं में रुचि होगी, उन कोर्सों में उनका नामांकन कराया जाएगा। सीएम ने ये बातें रविवार को गोरखपुर विश्वविद्यालय परिसर में उत्तर प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कल्याण बोर्ड की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह समारोह के दौरान कहीं। इस दौरान उन्होंने दांपत्य जीवन में बंधने वाले 678 जोड़ों को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही 58 करोड़ की लागत से 46 विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया।
विज्ञापन


सीएम योगी ने कहा कि करीब एक साल पहले प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी थी, तब से प्रदेश सरकार बिना भेदभाव के समाज के हर तबके का विकास कर रही है। श्रमिकों के उत्थान के लिए भी कई योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सामूहिक विवाह योजना इसी का हिस्सा है। सामूहिक विवाह करने वाली कन्याओं को विवाह के लिए 65 हजार रुपये दिए जाते हैं। श्रमिकों के लिए कई अन्य योजनाएं भी संचालित हैं। उनका लाभ लेने के लिए जरूरी है कि श्रमिक श्रम विभाग में रजिस्ट्रेशन कराएं। सीएम ने कहा कि यह अत्यंत दुखद है कि जो श्रमिक दूसरों का मकान बनाते हैं, उनके खुद के घर नहीं हैं। सरकार उन्हें 1.20 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देगी। सरकार की योजनाओं का लाभ पात्र लोगों को मिले, इसके लिए विभागों को सतर्क रहना होगा। जनता को भी जागरूक होना होगा।
विज्ञापन


इस दौरान 58 करोड़ की लागत से 46 विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास करते हुए सीएम ने कहा कि विकास की योजनाओं को गुणवत्तापूर्वक और समय सीमा में पूरा करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि आज का दिन खास है। मुख्यमंत्री खुद 678 जोड़ों को आशीर्वाद देने पहुंचे हैं। सरकार दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सिद्धांतों को गरीबों तक पहुंचा रही है। साथ ही प्रधानमंत्री मोदी के सबका साथ, सबका विकास के संकल्प को पूरा कर रही है।


मंत्री जयप्रकाश निषाद ने कहा कि सामूहिक विवाह योजना दहेज रहित शादी का अनुपम उदाहरण है। सांसद कमलेश पासवान, पंकज चौधरी, विधायक राधा मोहन दास अग्रवाल ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में सिंचाई मंत्री धर्मपाल सिंह, कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, अमनमणि त्रिपाठी, मेयर सीताराम जायसवाल समेत अन्य विधायक और भाजपा पदाधिकारी मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन श्रम एवं सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल मन्नू लाल कोरी ने किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed