फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM Yogi Adityanath caution Police and district Administration

धर्म के आधार पर भेदभाव करने वाले पुलिस कर्मियों की उतरवा दी जाएगी वर्दी : योगी

Mon, 08 Jul 2019 06:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Mon, 08 Jul 2019 06:44 AM IST
विज्ञापन
CM Yogi Adityanath caution Police and district Administration
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

सीएम योगी ने कानून व्यवस्था के मसले पर सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। कुशीनगर और गोरखपुर की समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि अपराधी चाहे कितने ही रसूख वाला क्यों न हो, उसे बक्शा नहीं जाना चाहिए। सड़क, चौराहों पर स्टैंड के नाम पर अवैध वसूली नहीं होनी चाहिए।

विज्ञापन


उन्होंने सभी पुलिस कर्मियों को हिदायत दी कि अगर किसी पुलिसकर्मी ने मत मजहब के आधार पर भेदभाव किया तो उसकी वर्दी उतार दी जाएगी। नाबालिग बच्चियों के साथ रेप के मामलों में अपराधियों को फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से जल्द से जल्द सजा दिलाने, भू-माफि याओं को चिह्नित कर उनके विरुद्ध कठोरतम कार्रवाई करने, हर थाने पर एंटी रोमियो टीम गठित करने, अवैध खनन के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने, सरकारी शराब की दुकानों की आकस्मिक चेकिंग करने के निर्देश दिया।
विज्ञापन


रविवार को सीएम योगी ने विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए ओडीएफ में जियो टैगिंग की धीमी प्रगति को लेकर भी नाराजगी व्यक्त की। सीएम ने 15 जुलाई तक हर हाल में बेसलाइन सर्वे के बाहर के शौचालयों को पूर्ण करने के साथ ही प्रधानमंत्री आवास और मुख्यमंत्री आवास योजना पर और तेजी लाने के निर्देश दिए। गोवंश संरक्षण को लेकर कहा कि जल्द से जल्द गौशालाओं का निर्माण पूरा करा लिया जाए। अगर गोवंश अगर सड़कों या किसान के खेतों पर घूमता हुआ मिला तो कठोर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने बिजली विभाग की समीक्षा के दौरान कहा कि रोस्टर के हिसाब से बिजली का संचालन किया जाए। मीटर की ओवर रीडिंग की भी समीक्षा की जाए। बिजली से जुड़े सभी मामलों को गंभीरता से लिया जाए अन्यथा अधिकारी परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहें। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को चेताया कि कोई भी बच्चा विद्यालय से वंचित न जाए। उद्योग बंधु की बैठक भी नियमित रूप से आयोजित की जाए।

सीएम योगी ने कहा कि सभी अधिकारी, जन प्रतिनिधियों को सुनें, उनके पत्रों पर समुचित कार्रवाई कर उन्हें अवगत कराएं। साथ ही कहा कि सड़कें अतिक्रमण मुक्त होनी चाहिए। उन्होंने गड्ढामुक्त सड़क पर बल देते हुए गोरखपुर वाराणसी मार्ग पर कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में विधायक डा. राधामोहन दास अग्रवाल, संत प्रसाद, महेंद्र पाल सिंह, शीतल पांडेय, संगीता यादव, कमिश्नर जयंत नार्लीकर, एडीजी दावा शेरपा, आईजी जेएन सिंह, डीएम के. विजयेंद्र पांडियन, एसएसपी डॉ. सुनील गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

इंसेफेलाइटिस से मौत हुई तो जिला प्रशासन भी होगा जिम्मेदार

इंसेफ्लाइटिस को लेकर सीएम ने कहा कि अगर इंसेफ्लाइटिस की वजह से अगर किसी की मौत हुई तो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ जिला प्रशासन को भी जिम्मेदार माना जायेगा। सभी जगह साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। बरसात के मौसम में कहीं भी पानी इकट्ठा नहीं होने देने के साथ ही कीटनाशकों का छिड़काव भी सुनिश्चित किया जाए।

बंद बोतल के पानी की भी कराएं जांच

स्वच्छ पेयजल योजना को लेकर सीएम योगी ने अधिकारियों को बंद बोतल पानी की जांच कराने का निर्देश दिया। साथ ही कहा कि सभी हैंडपंपों की मरम्मत का कार्य पूरा करवा लिया जाए। साफ पानी की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाए।

भूख से नहीं होनी चाहिए किसी की मौत

सीएम योगी ने अधिकारियों से मुसहर बस्तियों एवं मलिन बस्तियों में सभी को राशन कार्ड उपलब्ध कराने समेत अन्य सुविधाएं दुरुस्त कराने का निर्देश दिया। सीएम ने कहा कि भूख से किसी की मौत हुई तो जिला प्रशासन जिम्मेदार होगा।


पालीथिन के कुप्रभाव जनता को बताएं

सीएम ने पालिथीन एवं थर्मोकोल के कुप्रभाव के प्रति तथा इसका प्रयोग न करने के लिए आम जन में जागरूकता लाने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि यदि पालीथिन का प्रयोग होते पाया जाए तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई करें। बाढ़ बचाव के कार्यों को पूरी तत्परता के साथ करने के अलावा तटबंधों की मरम्मत एवं उसका नियमित निरीक्षण का भी निर्देश दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed