फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM will come on 26th May

दो दिवसीय दौरे पर 26 काे आएंगे सीएम

Wed, 24 May 2017 01:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Wed, 24 May 2017 01:46 AM IST
विज्ञापन
CM will come on 26th May
मुख्यमंत्री याेगी अादित्यनाथ
मुख्यमंत्री बनने के बाद योगी आदित्यनाथ 25 मई को चौथी बार गोरखपुर में होंगे। वह दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार की सुबह करीब नौ बजे एयरपोर्ट पहुंचेंगे। वहीं से हेलीकाप्टर से कुशीनगर जाएंगे। केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम और कई योजनाओं के शिलान्यास व लोकार्पण के बाद वह आजमगढ़ निकल जाएंगे। वहां पर विकास एवं कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक के बाद उसी दिन शाम चार बजे गोरखपुर लौट आएंगे।
विज्ञापन


दिग्विजयनाथ डिग्री कालेज में पुस्तक के विमोचन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह गोरखपुर मंदिर जाएंगे। रात्रि विश्राम के बाद अगले दिन सुबह 10.30 बजे वह सरकार के तीन साल पूरे होने पर शहर के एमपी इंटर कालेज परिसर में आयोजित सभा में शामिल होंगे। दोपहर तीन बजे के करीब कचहरी में बार एसोसिएशन द्वारा आयोजित सम्मान समारोह में शरीक होने के साथ ही वह सीतापुर आई अस्पताल परिसर में आईएमए गोरखपुर द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा केंद्र का उद्घाटन करेंगे। शाम 4.30 बजे के करीब वह हेलीकाप्टर से वाराणसी चले जाएंगे और फिर वहीं से लखनऊ रवाना हो जाएंगे।
विज्ञापन


सीएम के आगमन के मद्देनजर तैयारियां जोरों पर हैं। भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के अलावा डीएम राजीव रौतेला ने भी मंगलवार को दिग्विजयनाथ डिग्री कालेज, एमपी इंटर कालेज परिसर समेत उनके सभी कार्यक्रमों के प्रस्तावित स्थलों का निरीक्षण कर व्यवस्था जांची। इस दौरान एसएसपी आरपी पांडेय, एडीएम सिटी व सिटी मजिस्ट्रेट समेत कई अफसर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज आएंगे कृषि मंत्री सूर्य प्रताप
कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मंत्री सूर्य प्रताप शाही 24 मई को सुबह 6.15 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे। वह 7.30 बजे से विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। उसके  बाद सुबह 8.30 बजे से कुशीनगर के तमकूही सेवरही के किसान स्नातकोत्तर महा विद्यालय में पूर्व विधायक ध्रुव प्रसाद राय की प्रतिमा का अनावरण करने के बाद 11.35 बजे विकास खंड सेवरही, कुशीनगर के दूसरे अन्य कार्यक्रमों में भाग लेंगे। 

तीन दिवसीय दौरे पर आज आएंगे कलराज मिश्र 
सूक्ष्म लघु और मध्यम उद्यम मंत्री कलराज मिश्र 24 मई को सुबह 11.50 बजे गोरखपुर आएंगे। वे 24 से 26 मई तक केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने पर कुशीनगर और देवरिया में आयोजित होने वाले कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

सीएम की सभा में जुटेंगे 20 हजार लोग : शिव प्रताप
केंद्र सरकार के तीन साल पूरे होने पर 26 को एमपी इंटर कालेज परिसर में सुबह 10.30 बजे से आयोजित होने वाली सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा में 20 हजार लोग जुटेंगे। ये बातें राज्य सभा सांसद शिव प्रताप शुक्ला ने एक प्रेस-कांफ्रेस के दौरान कही। उन्होंने कहा कि सरकार के इस सफर को पंडित दीन दयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के तौर पर मनाया जा रहा है। इसके तहत 10 मई से लगातार भाजपा कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों को पार्टी की योजनाएं और उपलब्धियों की जानकारी दे रहे हैं। यह जनसम्पर्क अभियान 25 मई तक चलेगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को जिम्मेंदारियां सौंप दी गई है। कार्यकर्ताओं को इस कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए लक्ष्य दिया गया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने भी अपने दो माह के शासन काल में  गांव, गरीब किसान समेत सभी वर्गों के कल्याण के लिए काम किया है।  पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता  केन्द्र और प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को सकारात्मक जन संवाद के माध्यम से नीचे तक ले जाएंगे।  कानून व्यवस्था के सवाल पर उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था में तेजी से सुधार हो रहा है। जल्द ही कानून व्यवस्था पूरी तरह से पटरी पर आ जाएगी। 


ऐतिहासिक होगी योगी की सभा
भाजपा पार्षद दल की बैठक में  नेताओं ने कहा कि 26 को सीएम की एमपी इंटर कालेज परिसर में आयोजित सभा ऐतिहासिक होगी। सभी पार्षदों को अपने-अपने वार्डों से भारी जनमानस के साथ ढोल व नगाड़ों के बीच जुलूस की शक्ल में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने का आह्वान किया गया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, क्षेत्रीय मंत्री धर्मेंद्र सिंह, महानगर महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा, पार्षद रमेश प्रताप गुप्ता, विष्णुकांत शुक्ला, आरती श्रीवास्तव, ऋषि मोहन वर्मा, देवेंद्र गौड़, मोहन सिंह, राजेश जायसवाल, राजू सिंह, रामपाल यादव, जितेंद्र सैनी, रणंजय सिंह जुगनू, वीर सिंह सोनकर, अजीत निषाद, धर्मदेव चौहान, श्रवण पटेल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। उधर बेनीगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर भाजपा जिला पंचायत सदस्यों की बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष उपेंद्र दत्त शुक्ल ने सभी से बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधियों को सीएम की सभा में लाने का आह्वान किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed