{"_id":"58d53f3b4f1c1b870a1a3fb0","slug":"cm-will-come-gorakhpur-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगीमय नजर आ रहा महानगर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगीमय नजर आ रहा महानगर
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
Updated Sat, 25 Mar 2017 01:56 AM IST
विज्ञापन
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के महानगर आगमन पर पूरे शहर को भगवा रंग में रंग दिया गया।
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के नगरागमन पर उनके स्वागत की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। एयरपोर्ट से लेकर गोरखनाथ मंदिर तक ही नहीं, पूरे महानगर को भगवा पताकाओं और भाजपा के झंडे से ऐसे सजाया गया है जैसे कोई खास आयोजन हो। जगह-जगह बड़े-बड़े होर्डिंग और कटआउट लगाए गए हैं। जिधर देखो, उधर भगवा और भाजपा के झंडे दिख रहे हैं। एक तरह से पूरा शहर योगीमय हो गया है।
मुख्यमंत्री के स्वागत की तैयारियों में मंदिर के अलावा भाजपा, व्यापारिक संगठन, हिंदू युवा वाहिनी और विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ता लगे हुए हैं। इसके अलावा आम लोगों में भी उत्साह नजर आ रहा है। लोगों का कहना है कि जो व्यक्ति उनकी समस्याओं को लेकर संघर्ष करता रहा। जो यहां के विकास के लिए सदन से लेकर सड़क तक आवाज उठाता रहा, वो अब मुख्यमंत्री हो गया है तो उसका भव्य स्वागत होना ही चाहिए। बूढ़ा हो या जवान, हिंदू हो या मुसलमान हर कोई एक ही बात कर रहा है कि आदित्यनाथ योगी के मुख्यमंत्रित्व काल में गोरखपुर का भाग्योदय होगा।
मजेदार तो यह है कि कल तक जो लोग योगी का साथ छोड़ चुके थे वे भी अब मंदिर की तरफ दौड़ लगाने लगे हैं। बीते विधानसभा चुनाव में जिन नेताओं ने योगी के समर्थक प्रत्याशी को हराने के लिए पूरी ताकत लगा दी थी वे भी अब अपने को भगवा रंग में रंगने में लगे हैं। योगी का स्वागत करते ऐसे नेताओं के भी होर्डिंग कई स्थानों पर लगे हैं।
विज्ञापन
जगह-जगह होगी पुष्प वर्षा
मुख्यमंत्री बनने के बाद प्रथम गोरखपुर आगमन पर आदित्यनाथ योगी का अभिनंदन समारोह एमपी इंटर कॉलेज के प्रांगण में आयोजित किया गया है। क्षेत्रीय मंत्री डा. धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि मुख्यमंत्री एयरपोर्ट के बाद नंदानगर, जीआरडी गेट, गौतम गुरुंग चौराहा, अवंतिका होटल, पैडलेगंज, छात्रसंघ, अंबेडकर चौराहा होते हुए एमपी कॉलेज पहुुंचेंगे। इस दौरान जगह-जगह पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया जाएगा। उधर, कर्मचारी नेताओं ने बैठक कर कहा कि आदित्यनाथ के मुख्यमंत्री बनने से गोरखपुर सहित पूरे पूर्वांचल का विकास होगा। बैठक में नंदलाल, श्यामसुंदर चौधरी, नवमी लाल, श्रीराम पाण्डेय, दुर्गेश पाण्डेय, अविनाश पटेल आदि मौजूद थे।