फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM says, 'International flight from Kushinagar and Jewar will start soon'

कुशीनगर, जेवर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें जल्द : सीएम

Thu, 15 Jun 2017 02:05 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Thu, 15 Jun 2017 02:05 AM IST
विज्ञापन
CM says, 'International flight from Kushinagar and Jewar will start soon'
एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन करते मुख्यमंत्रीद्। - फोटो : Amar Ujala
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि जल्द ही कुशीनगर, जेवर से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें शुरू होंगी। इसके साथ ही फैजाबाद, आजमगढ़, सहारनपुर, मेरठ, बुंदेलखंड समेत कई शहरों में मौजूद हवाई पट्टियों से 72 सीट वाली फ्लाइट की तैयारी चल रही है।
विज्ञापन


वह बुधवार को गोरखपुर एयरपोर्ट पर नए सिविल टर्मिनल के उद्घाटन से पूर्व आयोजित कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी का हर शहर वायु सेवा से जोड़ा जाएगा। उड़ानें रेल सफर से सस्ती होंगी। इसे पूरा करने के लिए केंद्र और प्रदेश सरकार प्रयासरत हैं। फेज वन में सिविल एयरपोर्ट को विकसित करने की कोशिश है। दूसरे फेज में एयर रूट और फ्लाइट पर काम होगा। जल्द ही गोरखपुर-इलाहाबाद-वाराणसी के बीच उड़ानें शुरू कराई जाएंगी। उन्होंने कहा कि एक साल में गोरखपुर में तीन फ्लाइट की सुविधा के बीच 50 हजार यात्रियों ने सफर किया है। इसे देखते हुए गोरखपुर एयरपोर्ट से कई फ्लाइट बढ़ाने की संभावनाएं हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि हवाई सेवा के साथ ही सड़कों को सुधारने का भी ऐतिहासिक काम हो रहा है। पिछली सरकारों में एक साल में 300 से 500 किलोमीटर सड़कें बनने का औसत था, जबकि भाजपा सरकार 10 हजार किलोमीटर से अधिक सड़क बनवाएगी। इसके तहत बुुंदेलखंड से दिल्ली, झांसी को चित्रकूट को जोड़ने और पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे में लखनऊ-बलिया-अयोध्या-गोरखपुर को जोड़ने का कार्य प्रारंभ होगा। कार्यक्रम में आभार ज्ञापन गोरखपुर एयरपोर्ट के क्षेत्रीय कार्यपालक निदेशक राकेश कालरा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


समारोह में सांसद कमलेश पासवान, शिव प्रताप शुक्ल, मेयर डॉ. सत्या पांडेय, विधायक आरएमडी अग्रवाल, विपिन सिंह, संत प्रसाद, पूर्व मेयर अंजू चौधरी, विक्रम चौधरी, सत्येंद्र सिन्हा, जितेंद्र वर्मा पल्लू, एयरपोर्ट अथारिटी ऑफ इंडिया के मेंबर प्लानिंग सुधीर रहेजा, जनरल मैनेजर प्लानिंग बीडी गुप्ता आदि मौजूद थे।


दिल्ली, मुंबई व काठमांडू के लिए शुरू होगी उड़ान : जयंत सिन्हा 
केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा ने गोरखपुर से नई दिल्ली, मुंबई और काठमांडू के लिए जल्द नई उड़ान शुरू करने की घोषणा की। साथ ही कहा कि आम आदमी को हवाई सफर का अवसर देने के लिए उड़ान दर सस्ती रखी जाएगी। उन्होंने कहा कि जनता-सरकार के बीच भागीदारी बढ़ी है। अब विकास जनांदोलन बन गया है। नागरिकों ने प्रधानमंत्री पर भरोसा किया तो उन्होंने सबका साथ, सबका विकास के नारे को हकीकत में बदल कर दिखाया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री ने कहा कि विकास की रफ्तार साइकिल जैसी नहीं हवाई जहाज की तरह हो गई है। पिछले 70 साल में 70 एयरपोर्ट को सिविल सेवा से जोड़ा गया था, जबकि इस वक्त एक साल में 31 एयरपोर्ट को नेटवर्क से जोड़ा गया है। अब दूसरे फेज में उड़ान बढ़ाने पर जोर रहेगा। कई फ्लाइट बढ़ाई जाएंगी।

एयरपोर्ट के नए टर्मिनल में हैं चार चेक इन काउंटर
गोरखपुर एयरपोर्ट का नया टर्मिनल बुधवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के उद्घाटन के बाद यात्रियों के लिए खोल दिया गया। सौ यात्रियों की क्षमता वाली इस बिल्डिंग में बैठने के लिए 90 सीटें लगाई गई हैं। इसमें चार चेक इन काउंटर बने हैं, जहां सुरक्षाकर्मियों की चेकिंग के बाद ही एयरपोर्ट जाने की अनुमति दी जाएगी। पूरी तरह से वातानुकूलित टर्मिनल को विकसित करने में 22.5 करोड़ की लागत आएगी। यहां यात्रियों की सुविधा के लिए बड़ी उड़ान सूचना प्रदर्शन प्रणाली (एफआईडीएस), सीसीटीवी कैमरे, अग्निशमन तथा अलार्म प्रणाली लगाई गई है। 

फैक्ट फाइल 
व्यस्ततम समय में क्षमता :  100 यात्री
क्षेत्रफल कैनोपी सहित   : 1112 वर्ग मीटर
चेक इन काउंटर  :  4
एक्स-रे मशीन  : 2
फ्रिस्किंग बूथ्स : 3  
सीटें   :  30 (3 सीटर वाली कुर्सिंयां) 

रनवे पर बस चलाएं, कमलेश जैसों को धूप न लगे
 सीएम योगी आदित्यनाथ ने एयरपोर्ट अथॉरिटी व एयरलाइंस कंपनियों के अधिकारियों से चुटीले अंदाज में कहा कि कहा कि बारिश के दौरान फ्लाइट तक आने-जाने में यात्री रन-वे पर भींग जाते हैं। रन-वे तक बस चला दें ताकि सांसद कमलेश पासवान जैसे लोग बारिश में न भींगेे और न ही उन्हें धूप लगे।


गीडा के स्वरूप को बदलने की जरूरत : शिव प्रताप
सीएम योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय नागरिक उड्डयन राज्यमंत्री जयंत सिन्हा के सामने जनप्रतिनिधियों ने यात्री सुविधाएं से संबंधित कई मांगें उठाई। राज्यसभा सांसद शिव प्रताप शुक्ला ने गीडा की बदहाली को रेखांकित करते हुए इसके स्वरूप को बढ़ाने की जरूरत बताई। कहा कि गीडा अगर सही ढंग से विकसित हो जाए तो गोरखपुर का न सिर्फ स्वरूप बदलेगा बल्कि रोजगार के साधन भी उपलब्ध होंगे। पलायन भी रुकेगा। बांसगांव सांसद कमलेश पासवान ने बांसगांव को जिला बनाने के साथ जहाज का किराया कम करने की मांग की तो वहीं नगर विधायक आरएमडी अग्रवाल ने कहा कि केंद्रीय व कृषि विश्वविद्यालय के साथ हाईकोर्ट की उच्चखंड पीठ स्थापित करने की जरूरत है। विश्वास है कि मुख्यमंत्री के विकासपरक सोच से जल्द ही यह पूरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed