{"_id":"6ad14bbea69d3c3e4b05b984","slug":"chants-in-praise-of-the-goddess-resound-during-the-worship-of-1100-young-girls-gorakhpur-news-c-7-gkp1038-1487313-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gorakhpur News: 1100 कन्याओं के पूजन में गूंजे मां के जयघोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gorakhpur News: 1100 कन्याओं के पूजन में गूंजे मां के जयघोष
विज्ञापन
गोरखपुर। शारदीय नवरात्र में सरस्वती विद्या मंदिर आर्यनगर में 1100 बाल कन्याओं का पूजन किया गया। नौ देवियों के स्वरूप में सजीं कन्याओं को मंच पर विराजमान कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन और आरती की गई। मां के बाल स्वरूपों का विहंगम दृश्य देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा।
कन्याओं को भोग-प्रसाद, उपहार और दक्षिणा भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि भारत सरकार के पिछड़ा वर्ग आयोग की अध्यक्ष साध्वी निरंजना ज्योति ने कन्याओं का पूजन-अर्चन किया। उन्होंने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की महिमा बताते हुए नवरात्र के धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक महत्व पर प्रकाश डाला। कहा कि भारतीय संस्कृति में नारी को शक्ति का स्वरूप माना गया है। कन्या पूजन की परंपरा बेटियों के सम्मान और उनके महत्व को दर्शाती है। बेटियां परिवार और समाज की धरोहर हैं। उनके प्रति सम्मान, समानता और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाना सभी की जिम्मेदारी है।
विशिष्ट अतिथि गोरक्षपीठ के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ और उत्तर प्रदेश व्यापारी कल्याण बोर्ड के उपाध्यक्ष पुष्पदंत जैन रहे। अध्यक्षता विद्या मंदिर शिक्षण संस्थान के प्रमुख शिवजी सिंह ने की। अतिथियों का स्वागत बृजेश मणि मिश्र ने किया। संचालन शीतल कुमार मिश्रा और आभार ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक सोनिका खरवार ने किया।