फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   CM declare to establish bio diesel plant

पूर्वांचल को बायो डीजल प्लांट का तोहफा 

Tue, 17 Oct 2017 12:38 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Tue, 17 Oct 2017 12:38 AM IST
विज्ञापन
CM declare to establish bio diesel plant
योगी आदित्यनाथ - फोटो : Amar Ujala
खाद कारखाने के लैंड लेवलिंग (भूमि समतलीकरण) और गैस प्राप्ति सेंटर के भूमिपूजन के मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जल्द ही पूर्वांचल को एक और तोहफा देने की घोषणा की। पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि गोरखपुर-बस्ती मंडल में बायो डीजल प्लांट की स्थापना की जाएगी। इसके लिए इंडियन ऑयल कारपोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल) से प्रस्ताव मांगा गया है। सरकार इस प्लांट के लिए मुफ्त में जमीन मुहैया कराएगी।
विज्ञापन


सीएम ने कहा कि खाद कारखाने में विश्व स्तर की अत्याधुनिक मशीनें लगाई जाएंगी, जिनसे खाद निर्माण के दौरान प्रदूषण बहुत कम होगा। कारखाना भी प्राकृतिक गैस से संचालित होगा। इसके लिए जगदीशपुर से हल्दिया तक गैस पाइपलाइन बिछाई जा रही है, जो गोरखपुर होते हुए जाएगी। खाद कारखाने तक आने वाली गैस पाइपलाइन से ही शहर के सभी घरों में रसोई गैस की भी सप्लाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि खाद कारखाना नवंबर 2020 तक बन कर तैयार हो जाएगा, जो निर्माण की समय सीमा के अंतरराष्ट्रीय मानक से काफी कम होगा। कहा कि यह कारखाना पूर्वांचल के किसानों की उन्नति और फसल उत्पादन बढ़ाने में तो महत्वपूर्ण साबित होगा ही, हजारों की संख्या में लोगों को परोक्ष और अपरोक्ष तरीके से रोजगार भी मिलेगा।
विज्ञापन


इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय, नगर विधायक डॉ. आरएमडी अग्रवाल, एचयूआरएल के सीएमडी एके गुप्ता, एमडी सुहास दत्ता, जीएम (कांट्रैक्ट) डी. कपूर, जीएम रामकुमार गुप्ता समेत कई लोग मौजूद रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन


कारखाना परिसर में खुलेगा नया केंद्रीय विद्यालय
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बताया कि खाद कारखाना परिसर में केंद्रीय विद्यालय भी खोला जाएगा। इसके लिए एफसीआई से प्रस्ताव मांगा गया है। इस केंद्रीय विद्यालय के बन जाने के बाद गोरखपुर में केंद्रीय विद्यालयों की संख्या तीन हो जाएगी। दरअसल एफसीआई के भवन में ही एक केंद्रीय विद्यालय संचालित है, मगर भवन के जर्जर होने से जंगल धूसड़ में केंद्रीय विद्यालय की नई इमारत का निर्माण कराया जा रहा है।   

खाद कारखाने की खास बातें---
26 साल से बंद था खाद कारखाना
एनटीपीसी, कोल इंडिया, आईओसीएल का ज्वाइंट वेंचर करा रहा नए कारखाने का निर्माण
22 जुलाई 2016 को पीएम मोदी ने किया था नए खाद कारखाने का शिलान्यास 
दिसंबर 2017 तक पूरा हो जाएगा लैंड लेवलिंग का काम
नए साल में मशीनें लगाने का काम शुरू हो जाएगा 
नवंबर 2020 तक शुरू हो जाएगा खाद कारखाना
प्राकृतिक गैस से चलेंगे कारखाने के संयंत्र 
प्रतिवर्ष 13 लाख मीट्रिक टन यूरिया क ा उत्पादन होगा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed