फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   city's land will be expensive

फिर मंहगी होने जा रही शहर की जमीन

Mon, 30 May 2016 08:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Mon, 30 May 2016 08:35 PM IST
विज्ञापन
city's land will be expensive
प्रॉपर्टी, फ्लैट, हाउस - फोटो : डेमो फोटो
आपने तैयारी कर ली है तो दो महीने के भीतर जमीन-मकान या दुकानों की रजिस्ट्री करा लें वर्ना इन संपत्तियों के लिए प्रस्तावित बजट से अधिक रकम खर्च करनी पड़ सकती है। दरअसल, नए सर्किल रेट को लेकर तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सभी सब रजिस्ट्रार को निर्देश जारी किए जा रहे हैं कि वे संबंधित तहसीलों का सर्वे कर प्रस्ताव भेजें। इसके लिए विशेष प्रारूप तैयार किया गया है। सब रजिस्ट्रार यह देखेंगे कि साल भर के भीतर कौन से इलाके तेजी से विकसित हो रहे हैं।
विज्ञापन


एआईजी स्टांप रामशंकर सिंह के मुताबिक इसी सप्ताह सर्वे का काम शुरू हो जाएगा। पखवारे भर के भीतर सभी तहसीलों के  रजिस्ट्री दफ्तरों को सर्वे रिपोर्ट समेत प्रस्ताव मुख्यालय को उपलब्ध कराना होगा। इसके बाद आपत्तियां मांगी जाएगी और फिर उनका निस्तारण किया जाएगा। नए सर्किल रेट पर डीएम की मुहर लगने के बाद एक अगस्त से इसे लागू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन


गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन, कालेसर-जंगल कौड़िया बाईपास समेत जहां-जहां नई सड़कें बनाई जा रही हैं, उन इलाकों की जमीन के दाम में ठीक-ठाक वृद्धि होने के आसार हैं। नए सर्किल रेट में सिर्फ जमीन के दाम बढ़ेंगे ही नहीं, कुछ इलाकों की जमीन के दाम घट भी सकते हैं। दरअसल, मौजूदा सर्किल रेट में कई जगहों की जमीन के दाम में अधिक वृद्धि कर दी गई तो कहीं पर कम।
विज्ञापन
विज्ञापन


नए सर्किल रेट में इनमें सुधार किया जाएगा। जहां जरूरत से ज्यादा रेट हैं, उसे कम किया जाएगा तो जहां कम हैं उसे सर्वे के मुताबिक बढ़ाया जाएगा। सड़क किनारे की जमीन के दाम एक बार फिर बढ़ाने की तैयारी है तो व्यवसायिक संपत्तियों के दाम में भी वृद्धि हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed