फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Gorakhpur News ›   City is ready to welcome of CM

मंदिर सजधज के तैयार, योगी का इंतजार

Fri, 24 Mar 2017 01:29 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।
अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर। Updated Fri, 24 Mar 2017 01:29 AM IST
विज्ञापन
City is ready to welcome of CM
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी के स्वागत की न सिर्फ पूरे शहर में तैयारी चल रही है बल्कि गोरखनाथ मंदिर को भी विशेष तरह से सजाया जा रहा है। तैयारियों का जायजा लेने के लिए मंदिर के लोगों के अलावा भाजपा के विधायक और नेता लगातार दौरे कर रहे हैं। 26 मार्च को योगीराज बाबा गंभीरनाथ की पुण्यतिथि शताब्दी वर्ष के समापन समारोह के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री होंगे।
विज्ञापन


आदित्यनाथ योगी मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार अपने शहर में 25 मार्च को पहुंचेंगे। उनका अभिनंदन समारोह एमपी इंटर कॉलेज में आयोजित किया गया है। इस समारोह को भव्य बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जी-जान से लगे हैं। भाजपा पदाधिकारियों की बैठकों का दौर जारी है। हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता भी कई दिनों से तैयारी में लगे हैं। माना जा रहा है कि 25 की शाम को आयोजित कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग जुटेंगे। इस बार कार्यकर्ताओं में जिस तरह का उत्साह देखा जा रहा है, वैसा कम ही देखने को मिलता है।
विज्ञापन


एयरपोर्ट से लेकर गोरखनाथ मंदिर तक के सभी रास्तों को होर्डिंगों से पाट दिया गया है, जबकि मंदिर के करीब के सभी रास्तों पर भगवा पताका फहराई जा रही है। मंदिर के अंदर कई जगह गेट बनाए जा रहे हैं। दूसरी तरफ प्रशासन ने भी पूरे परिसर की सुरक्षा कड़ी कर दी है। अभी से ही मंदिर में आने-जाने वालों की कड़ी जांच हो रही है। चप्पे-चप्पे पर जवान निगरानी में जुटे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed